क्रिकेट

इंग्लैंड में रन युद्ध: वैभव सूर्यवंशी को रॉकी फ्लिंटॉफ और थॉमस रियू की चुनौती, शतक से पलट सकते हैं खेल का रुख!

भारतीय अंडर-19 टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है जहां वह मेजबान टीम के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज खेल रही है. पहले दो मुकाबलों के बाद सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. पहला मैच भारत ने जीता, जबकि दूसरा रोमांचक मुकाबला इंग्लैंड ने 1 विकेट से अपने नाम किया. इस मुकाबले में जहां इंग्लैंड ने जीत दर्ज की, वहीं भारत के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी को एक अनदेखी चुनौती का सामना करना पड़ा है.

फ्लिंटॉफ जूनियर और थॉमस रियू की रनों से दी चुनौती
दूसरे वनडे के बाद भारत के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के दो खिलाड़ियों ने रनों की होड़ में पीछे छोड़ दिया है. ये दो खिलाड़ी हैं- इंग्लैंड के दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ और शानदार फॉर्म में चल रहे थॉमस रियू. रॉकी ने दो मैचों में 95 रन बनाए हैं, जबकि थॉमस ने एक शतक समेत कुल 136 रन ठोक दिए हैं. उधर वैभव सूर्यवंशी के नाम 2 मैचों में 93 रन हैं. रन नहीं, पर आंकड़े इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि इन दोनों खिलाड़ियों ने वैभव को अप्रत्यक्ष रूप से चुनौती दे डाली है.

अब वैभव के सामने दोहरी जिम्मेदारी
अब वैभव सूर्यवंशी के पास बड़ा मौका है – इंग्लैंड की धरती पर बल्ले से धमाल मचाने का. एक ओर उन्हें सीरीज के बाकी 3 मुकाबलों में रनों की रेस में फिर से सबसे आगे निकलना है, दूसरी ओर अपने कोच मनीष ओझा की उम्मीदों पर खरा उतरना है. ओझा ने कहा है कि वैभव को बस वही खेलना है जैसा वो खेल रहे हैं, लेकिन साथ ही ज्यादा देर क्रीज पर टिकना और अधिक गेंदें खेलना जरूरी होगा. तभी उनके बल्ले से शतक निकल सकता है.

शतक से बन सकती है बाजी
अगर वैभव आने वाले मुकाबलों में कम से कम एक शतक ठोक देते हैं, तो न केवल वो अपने कोच की उम्मीदें पूरी करेंगे बल्कि रॉकी फ्लिंटॉफ और थॉमस रियू को भी रन चार्ट में पछाड़ सकते हैं. इंग्लैंड की पिचों पर वैभव का शतक न सिर्फ उनके करियर में मील का पत्थर होगा बल्कि टीम इंडिया U19 की जीत की राह को भी मजबूत करेगा.