
वैभव सूर्यवंशी के साथी ने भी इंग्लैंड में किया कमाल, बना डाले रिकॉर्ड
भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर है। सीनियर खिलाड़ियों के साथ ही जूनियर टीम भी इंग्लैंड में गई है। जहां पर एक बार से फिर से वैभव सूर्यवंशी सुर्खियों में है। लेकिन यहां पर हम वैभव सूर्यवंशी के साथी खिलाड़ी के बारे में बात कर रहे हैं, जोकि इंग्लैंड में ही शानदार परफॉर्मेंस के साथ ही सुर्खियों में है।
वैभव सूर्यवंशी ने साथी ने मचाया तहलका
भारतीय अंडर-19 टीम भी इस समय सीनियर टीम के साथ ही इंग्लैंड में है। जहां पर वैभव सू्र्यवंशी के साथ ही आयुष म्हात्रे भी सुर्खियों में हैं। अंडर 19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने अब उनसे 2 छक्के ज्यादा लगा दिए हैं। ऐसा करते हुए उन्होंने नया भारतीय रिकॉर्ड भी बनाया है। इतना ही नहीं अंडर 19 टेस्ट मैच में आयुष म्हात्रे 200 से ज्यादा रन बनाने इकलौते भारतीय कप्तान भी बन गए हैं।
आयुष म्हात्रे ने इंग्लैंड की अंडर 19 टीम के खिलाफ खेले 2 यूथ टेस्ट में कुल 9 छक्के जड़े हैं। उसमें 6 छक्के तो उन्होंने एक ही इनिंग में लगाए हैं। इसी के साथ ही 9 छक्के के साथ वो एक यूथ टेस्ट की सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले ये रिकॉर्ड सौरभ तिवारी के नाम था, जिन्होंने 2007-08 में खेली सीरीज में 8 छक्के लगाए थे।
वैभव सूर्यवंशी के नाम भी है ये रिकॉर्ड
आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी वैभव सू्र्यवंशी ने खूब सुर्खियां बटोरी है। खिलाड़ी ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली 4 मैचों की यूथ टेस्ट सीरीज में 7 छक्के लगाए थे। वैभव तो सौरभ तिवारी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए थे। लेकिन, अब आयुष म्हात्रे ने ना सिर्फ सौरभ तिवारी का रिकॉर्ड तोड़ा है बल्कि वैभव सूर्यवंशी से भी 2 छक्के ज्यादा मारे हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ यूथ टेस्ट सीरीज में आयुष म्हात्रे ने सिर्फ सबसे ज्यादा छक्के लगाने में ही कामयाबी नहीं हासिल की। बल्कि वो बतौर कप्तान यूथ टेस्ट सीरीज के किसी एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने और उससे भी बढ़कर 200 प्लस रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। 18 साल के आयुष म्हात्रे को ये कामयाबी दूसरे यूथ टेस्ट में मिली, जहां उन्होंने पहली पारी में 80 रन और दूसरी पारी में 126 रन बनाते हुए कुल 206 रन जड़े। आयुष म्हात्रे ने इस मामले में 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। उनसे पहले ये रिकॉर्ड तन्मय श्रीवास्तव के नाम था, जिन्होंने 2006 में यूथ टेस्ट सीरीज के एक मैच में 199 रन बनाए थे।




