
लंदन में फिटनेस टेस्ट देकर कोहली ने बनाया रिकॉर्ड, क्या ऑस्ट्रेलिया दौरे से होगी टीम इंडिया में धमाकेदार वापसी?
विराट कोहली ने पहली बार विदेश में फिटनेस टेस्ट देकर इतिहास रच दिया। अब उम्मीद है कि वे ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में धमाकेदार वापसी करेंगे। बीसीसीआई ने उन्हें इंग्लैंड में टेस्ट की विशेष अनुमति दी थी।
विराट कोहली इन दिनों लंदन में प्रैक्टिस सेशन में नजर आ रहे हैं और अब यह कन्फर्म हो गया है कि उनका फिटनेस टेस्ट भी इंग्लैंड में ही हुआ है. यह पहली बार है जब किसी भारतीय खिलाड़ी का फिटनेस टेस्ट विदेश में हुआ है. इससे पहले चर्चा थी कि कोहली बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में क्यों नहीं पहुंचे, लेकिन अब रहस्य खत्म हो गया है.
बीसीसीआई की ग्रीन सिग्नल से हुआ सब मुमकिन
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, कोहली को इंग्लैंड में टेस्ट देने की अनुमति बीसीसीआई की ओर से मिली थी. सूत्रों का कहना है कि बोर्ड ने कोहली की तैयारी को देखते हुए उन्हें विशेष अनुमति दी. बाकी खिलाड़ी जैसे वनडे कप्तान रोहित शर्मा, मोहम्मद सिराज और शुभमन गिल ने बेंगलुरु में फिटनेस टेस्ट पास किया था.
सिर्फ वनडे क्रिकेट में एक्टिव कोहली
कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और अब सिर्फ 50 ओवर के फॉर्मेट पर फोकस कर रहे हैं. इस साल आईपीएल के बाद वह किसी इंटरनेशनल मैच में नहीं दिखे. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज उनकी लंबे समय बाद वापसी हो सकती है.
बाकी खिलाड़ियों का सितंबर में फिटनेस टेस्ट
रवींद्र जडेजा, केएल राहुल, ऋषभ पंत समेत कई स्टार खिलाड़ी सितंबर में अपना फिटनेस टेस्ट देंगे. जो खिलाड़ी पहले दौर में चोट या बीमारी के कारण शामिल नहीं हो सके थे, वे भी इस बैच में टेस्ट देंगे. पहले दौर में रोहित शर्मा, सिराज, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों ने फिटनेस पैरामीटर सफलतापूर्वक पूरे किए.
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर फैंस की नजरें
अब सबकी निगाहें इस पर हैं कि क्या कोहली अपनी शानदार फिटनेस और तैयारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया में होने वाली वनडे सीरीज में टीम इंडिया की जर्सी में लौटेंगे. यह वापसी उनके करियर के अगले बड़े चैप्टर की शुरुआत साबित हो सकती है.
W88 Sports News




