क्रिकेट

क्या Shubman Gill वो कर सकेंगे, जो धोनी, विराट और रोहित के लिए भी रहा असंभव? गौतम गंभीर के लिए भी है चुनौती

भारतीय क्रिकेट टीम को 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत करनी है। जहां पर टीम इंडिया की कमान युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथ में होगी। गिल की कप्तानी में टीम इंडिया के पास जीत की चुनौती होगी। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या शुभमन गिल वो काम कर पाएंगे, जोकि महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिए भी मुश्किल रहा है।

Shubman Gill के पास जीत की चुनौती

भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। रोहित शर्मा की रिटायरमेंट के बाद युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथ में टीम की कप्तानी होगी। पहली बार भारतीय टीम की टेस्ट कप्तानी करने वाले शुभमन गिल के हाथ में टीम को जीताने की जिम्मेदारी होगी। खास बात ये है कि इंग्लैंड में आखिर बार टीम इंडिया को 2007 में जीत मिली थी। इसके बाद से महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली की कप्तानी में टीम ने इंग्लैंड का दौरा किया, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सके।

विराट कोहली की कप्तानी में सीरीज ड्रॉ रही थी, लेकिन जीत दिलाने से वो भी चूक गए थे। रोहित शर्मा की रिटायरमेंट के बाद इंग्लैंड सीरीज का शेडयूल तय था। यानी कि शुभमन गिल के पास कप्तान के तौर पर खुद को साबित करने के लिए ये अहम मौका है। अगर वो इंग्लैंड में जीत दर्ज करते हैं, तो वो पहली ही सीरीज में विराट कोहली और महेंद्र सिहं धोनी को भी पछाड़ देंगे।

Shubman Gill को मिला गौतम गंभीर का साथ

सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल टीम इंडिया के लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में उप-कप्तान हैं। अब उनके पास टेस्ट में कप्तानी की जिम्मेदारी है। वो टीम इंडिया के 37वें कप्तान होंगे। हालांकि, शुभमन गिल ने बताया है कि बीसीसीआई को उनके उम्मीद नहीं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल ने कहा कि मेरी इस बारे में गौतम भाई और अजित भाई से कई बार बात हुई है। वो लोग चाहते हैं कि मैं खुद को केवल एक लीडर के तौर पर साबित करके दिखाऊं, इसलिए इन दोनों ने मुझसे कहा कि यहां कोई उम्मीद नहीं है। वो लोग मुझसे ऐसी कोई उम्मीद नहीं लगाकर बैठे, जिस काम को मैं नहीं कर सकता। मुझे नहीं लगता कि इन लोगों की तरफ से मुझसे कोई उम्मीद या मुझ पर कोई दवाब है, लेकिन कहीं न कहीं एक खिलाड़ी के तौर पर और एक लीडर के तौर पर आप खुद से कुछ उम्मीद रखते हैं।

20 जून से होगी सीरीज की शुरुआत

भारत और इंग्लैंड के बीच में टेस्ट सीरीज 20 जून से होनी वाली है। जिसका पहला मैच हेडिंग्ले के लीड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। पहला मैच 20 से 24 जून के बीच में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरे मैच की शुरुआत 2 जुलाई, तीसरे टेस्ट की शुरुआत 10 जुलाई, चौथे टेस्ट की शुरुआत 23 जुलाई और पांचवें टेस्ट की शुरुआत 31 जुलाई से होगी।

  • 20-24 जून 2025 इंग्लैंड बनाम भारत
  • 02-06 जुलाई 2025 इंग्लैंड बनाम भारत
  • 10-14 जुलाई 2025 इंग्लैंड बनाम भारत
  • 23-27 जुलाई 2025 इंग्लैंड बनाम भारत
  • 31 जुलाई से 4 अगस्त 2025 इंग्लैंड बनाम भारत

इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।