
25 साल बाद लौट रहा WrestlPalooza, WWE ने किया पैट मैकफी और दिग्गजों की वापसी का ऐलान
25 साल बाद WrestlePalooza की वापसी हो रही है. 20 सितंबर को होने वाले इस शो में पैट मैकफी की वापसी होगी, जबकि ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना के बीच आखिरी मुकाबला होने की संभावना है. WWE फैंस में जबरदस्त उत्साह है.
WWE ने हाल ही में बड़ा ऐलान किया है. WrestlePalooza प्रीमियम लाइव इवेंट की वापसी हो रही है, जो आखिरी बार 25 साल पहले ECW में देखा गया था. इस बार यह शो 20 सितंबर, 2025 को इंडियानापोलिस में आयोजित होगा. कंपनी का दावा है कि इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और फैंस को दिग्गजों की भरमार देखने को मिलेगी.
ट्रिपल एच ने किया पैट मैकफी की वापसी का ऐलान
WWE के चीफ क्रिएटिव ऑफिसर ट्रिपल एच हाल ही में ESPN पर सीएम पंक के साथ नज़र आए. वहां उन्होंने पैट मैकफी की आधिकारिक वापसी की घोषणा की. ट्रिपल एच ने कहा, “पैट WrestlePalooza में जरूर होंगे. इंडियानापोलिस में हम पहले रॉयल रंबल कर चुके हैं जहां 70 हजार फैंस मौजूद थे. इस बार भी माहौल यादगार होगा.”
WWE का ESPN के साथ नया सफर
ट्रिपल एच ने बातचीत में यह भी साफ किया कि WWE अब ESPN के साथ मिलकर अपने प्रोडक्ट को नए स्तर पर ले जाने की तैयारी कर रहा है. उन्होंने कहा कि Crown Jewel और Survivor Series के बाद कंपनी सीधे रॉयल रंबल और WrestleMania की ओर बढ़ेगी. इस दौरान WrestlePalooza एक खास मुकाम रखने वाला है.
पैट मैकफी की वापसी से उत्साहित फैंस
इस साल की शुरुआत में पैट मैकफी ने WWE छोड़ा था. उन्होंने कमेंटेटर के रूप में और रेसलर बनकर भी फैंस का दिल जीता था. उनकी जगह Raw पर कोरी ग्रेव्स को लाया गया था. अब उनकी वापसी की खबर से फैंस में उत्साह है, क्योंकि वे फिर से रिंग और माइक्रोफोन दोनों पर धमाल मचा सकते हैं.
लैसनर बनाम सीना: दुश्मनी का आखिरी पड़ाव
SummerSlam 2025 के अंत में ब्रॉक लैसनर की चौंकाने वाली वापसी हुई, जब उन्होंने जॉन सीना को F-5 दे दिया. अब रिपोर्ट्स के मुताबिक WrestlePalooza में लैसनर और सीना का अंतिम मुकाबला हो सकता है. दोनों का इतिहास बेहद पुराना और रोमांचक रहा है. ट्रिपल एच ने भी संकेत दिया कि सीना के अनुरोध पर ही ब्रॉक की वापसी हुई है. ऐसे में यह भिड़ंत WrestlePalooza की सबसे बड़ी हाइलाइट साबित हो सकती है.
W88 Sports News




