
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को विम्बलडन में देख फैंस हुए खुश, ऐतिहासिक मैच देखने पहुंचे पहुंचा धुरंधर
इस समय विम्बलडन की धूम पूरे विश्व में देखने को मिल रही है। टेनिस के इस खास को देखने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी पहुंची हैं। विराट-अनुष्का ऐतिहासिक मैच को देखने पहुंचे हैं, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
विम्बलडन के ऐतिहासिक मैच को देखने पहुंचे विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली अक्सर अन्य स्पोर्ट्स के प्रति अपना प्यार दिखाते हैं। अब जब पूरे विश्व पर तीसरे ग्लैंड स्लैम का खुमार छाया हुआ है, तो ऐसे में विराट कोहली भी अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ एक ऐतिहासिक मैच को देखने पहुंचे हैं। वैसे इस ऐतिहासिक टेनिस टूर्नामेंट को देखने प्रियंका चोपड़ा, डेविड बैकहम और जॉन सीना जैसी बड़ी-बड़ी हस्तियां भी जा चुकी हैं। अब क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा भी वहां पहुंचे हैं। विराट और अनुष्का को विम्बलडन में एक राउंड ऑफ 16 मैच का आनंद लेते देखा गया, जिसमें नोवाक जोकोविच का मैच हुआ।
विराट कोहली के साथ ये क्रिकेटर भी पहुंचे
विम्बलडन में विराट कोहली और अनु्ष्का शर्मा की तस्वीर जैसे ही बाहर आई, वैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वहीं, विराट कोहली ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी अपडेट की है, जिसमें उन्होंने नोवाक जोकोविच की वो तस्वीर साझा की है, जिसमें वो सर्विस करते दिख रहे हैं। वैसे जानकारी के मुताबिक, इस मैच को देखने जो रूट, जेम्स एंडरसन और महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर भी देखने पहुंचे थे।
मैच की बात करें, तो विम्बलडन 2025 में राउंड ऑफ 16 के मैच में सर्बियाई दिग्गज टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच का सामना ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनॉर से हुआ। दुनिया के 6 नंबर के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने इस राउंड ऑफ 16 मुकाबले में 1-6, 6-4, 6-4, 6-4 से जीत दर्ज की। इसी के साथ जोकोविच ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश पा लिया है। अब क्वार्टरफाइनल मैच में जोकोविच की भिड़ंत इटली के फ्लैबियो कोबोली से होगी।



