
विंबलडन जीतने के बाद सिनर को भरने पड़े 13 करोड़, हारने वाले अल्काराज कमाई के मामले में हैं आगे
विंबलडन 2025 समाप्त हो चुका है। चैंपियन खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज को हराकर जैनिक सिनर ने इस बार ये खिताब अपने नाम कर लिया है। सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाईयां मिला रही है। इटली के खिलाड़ी के फैंस भी उनकी जीत से काफी खुश हैं। लेकिन अब इसी बीच उनकी प्राइज मनी को लेकर चर्चा ने जोर पकड़ लिया है।
सिनर की प्राइज मनी से कट गए 13 करोड़
विंबलडन 2025 को इटली के यानिक सिनर ने स्पेन के कार्लोस अल्कराज को हराकर अपने नाम किया। ये उनका पहला विम्बल्डन खिताब रहा, जिसे जीतने के बाद उन्हें प्राइज मनी के तौर पर 34 करोड़ से भी ज्यादा रुपये मिले। लेकिन विम्बल्डन जीतने के बदले यानिक सिनर को जितनी प्राइज मनी मिली, लेकिन इससे 13 करोड़ रुपए कट भी गए और उसका कारण टैक्स बताया जा रहा है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक इसके पीछे की वजह इनामी राशि पर लगने वाला टैक्स है।
सिनर ने भरा 13 करोड़ का टैक्स
जैनिक सिनर ने प्राइज मनी जितने के बाद 13 करोड़ का टैक्स भरा है। OAS वेल्थ के टैक्स डायरेक्टर शॉन पैकर्ड ने फोर्ब्स को बताया कि विम्बल्डन जीतने वाले को 34 करोड़ रुपये से ज्यादा की प्राइज मनी मिलती है। लेकिन प्राइज मनी पर 36.52 प्रतिशत टैक्स लगा। जिसके बाद उनके जीते हुए पैसे घटकर लगभग साढ़े 21 करोड़ रुपये तक रह जाते हैं। यानी कि प्राइज मनी में लगभग 13 करोड़ रुपये कट गए हैं।
अल्काराज को हराकर बने चैंपियन
इटली के खिलाड़ी यानिक सिनर को उसके अलावा कोई और एक्स्ट्रा कर नहीं देना होगा। सिनर का प्राथमिक निवास भी मोनाको है, जो कि एक टैक्स फ्री जगह है। सिनर की तरह सर्बिया के नोवाक जोकोविच, रूस के डेनियल मेदवेदेव, डेनमार्क के होल्गर रून और ग्रीस के स्टेफानोस सित्सिपास जैसे दूसरे टॉप रैंकिंग टेनिस खिलाड़ी भी मोनाको में रहते हैं।
बता दें, यानिक सिनर ने 13 जुलाई को खेले विम्बल्डन फाइनल में सिर्फ 3 घंटे और 4 मिनट में अल्काराज़ को 4-6, 6-4, ्6-4, 6-4 से हरा कर चैंपियन बने थे। फोर्ब्स के मुताबिक, कार्लोस अल्कराज दुनिया के सबसे अधिक कमाई करने वाले टेनिस खिलाड़ी हैं। उनकी कुल कमाई 363 करोड़ रुपये से ज्यादा है। वहीं, सिनर की कुल कमाई 228 करोड़ रुपये से ज्यादा है।




