टेनिस

विंबलडन की शुरुआत में हुआ बड़ा खेला, दिग्गज हुआ बाहर, एक खिलाड़ी ने तो कर लिया रिटायरमेंट प्लान

मौजूदा समय में विंबलडन का क्रेज दुनिया भर के फैंस पर छाया हुआ है। 30 जून से इसकी शुरुआत हो चुकी है। लेकिन विंबलडन की शुरुआत में ही बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कई दिग्गज खिलाड़ियों को हार मिली है। वहीं, दो बार की चैंपियन पेत्रा क्वितोवा ने मंगलवार को ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट विंबलडन को अलविदा कहा है।

नोवाक जोकोविच बीमार होने के बाद भी पहुंचे अगले चरण में…

विंबलडन टेनिस फैंस के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। नोवाक इस बार विंबलडन की प्रबल दावेदारी पेश कर रहे हैं। सिर्फ ये ही नहीं, वो पेट की समस्या से जूझने के बाद भी मैच में खेले और जीत हासिल की। जिसके बाद उन्हें अगले चरण की टिकट मिल गया है। जानकारी के मुताबिक, नोवाक जोकोविच ने पहले दौर के मैच में पेट की समस्या के कारण दो बार डॉक्टर की मदद ली। लेकिन फिर भी वो एलेक्जेंडर मुलर को 6-1, 6-7 (7), 6-2, 6-2 से हराने में सफल रहे।

दिग्गज खिलाड़ी ने रिकॉर्ड 24 बार के ग्रैंड स्लैम जीता। इसके बाद उन्होंने कहा कि ‘मैं 45 मिनट तक पेट की समस्या से परेशान रहा लेकिन डॉक्टरों की चमत्कारिक गोलियों से मैं अपनी ऊर्जा वापस पाने में सफल रहा।’ ज्वेरेव को पहले दौर में 72वीं रैंकिंग वाले आर्थर रिंडरक्नेच से पांच सेटों में चार घंटे 40 मिनट में 7-6 (3), 6-7 (8), 6-3, 6-7 (5), 6-4 से हार का सामना करना पड़ा। रिंडरक्नेच का ऑल इंग्लैंड क्लब में 1-4 का करियर रिकॉर्ड था और वह ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में 18 बार तीसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाए हैं।

ये खिलाड़ी हुए शुरुआत में बाहर

विंबलडन की शुरुआत में ही बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पहले ही दौर में दो बड़े उलटफेर देखने को मिले। तीन बार ग्रैंड स्लैम फाइनलिस्ट और तीसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव और महिला वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त कोको गॉफ पहले दौर में बाहर हो गए है। इसी के साथ ही दो बार की चैंपियन पेत्रा क्वितोवा ने मंगलवार को अमेरिका की ऐमा नवारो के खिलाफ हार के साथ अपने पसंदीदा ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट विंबलडन को अलविदा कहा है।

फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनलिस्ट रहे सातवें नंबर के खिलाड़ी लोरेंजो मुसेट्टी भी पहले दौर में बाहर हो गए हैं। निकोलोज बेसिलशविली ने खिलाड़ी को हराया।दुनिया में 126वें नंबर के खिलाड़ी और यहां क्वालिफायर बेसिलशविली अपने पिछले 31 ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में केवल एक बार चौथे दौर तक पहुंच पाए हैं। इसी के साथ ही महिला एकल में खिताब की प्रबल दावेदार गॉफ भी पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाई। उन्हें दयाना यास्त्रेम्स्का ने 7-6 (3), 6-1 से हराया। इस तरह से विंबलडन में पहले दो दिन में 23 वरीयता प्राप्त खिलाड़ी (13 पुरुष और 10 महिला) दूसरे दौर में पहुंचने में असफल रहे। दूसरे दिन बाहर होने वाले वरीयता प्राप्त पुरुष खिलाड़ियों में 18वें नंबर के उगो हम्बर्ट, 27वें नंबर के डेनिस शापोवालोव, 28वें नंबर के अलेक्जेंडर बुब्लिक और 30वें नंबर के एलेक्स मिशेलसन शामिल थे।

हार के बाद इस खिलाड़ी ने कही अलविदा की बात

गणराज्य की 35 साल की क्वितोवा को 10वीं वरीय नवारो के खिलाफ सीधे सेट में 3-6, 1-6 से हराया। साल 2011 और 2014 में यहां खिताब जीतने वाली क्वितोवा ने सितंबर में होने वाले अमेरिकी ओपन के बाद डब्ल्यूटीए टूर को अलविदा कहने की योजना बनाई है। उन्होंने बार के बाद कहा कि ‘ये जगह मेरे लिए सबसे अच्छी यादें समेटे हुए है। मैंने कभी विंबलडन जीतने का सपना नहीं देखा था और मैंने इसे दो बार जीता। ये बेहद खास बात है। मुझे विंबलडन की कमी खलेगी। मुझे टेनिस की कमी खलेगी, मुझे आप प्रशंसकों की कमी खलेगी लेकिन मैं जीवन के अगले अध्याय के लिए भी तैयार हूं।’