टेनिस

विंबलडन में खूब हुई पैसों की बारिश, जानिए कितनी बार भारतीय खिलाड़ियों ने जीता है ये खिताब

हर साल की तरह ही विंबलडन 2025 भी बेहद रोमांचक रहा। खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस और फिटनेस की दिक्कतों के बाद भी खिलाड़ियों का कोर्ट में उतरना सुर्खियों में रहा, तो तमाम सेलिब्रिटीज ने भी इस इवेंट में जाकर खूब सुर्खियां बटोरी। इसमें विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, सचिन तेंदुलकर, प्रियंका चोपड़ा से लेकर तमाम क्रिकेटर्स और बॉलीवुड स्टार्स का नाम शामिल है।

अब विंबलडन 2025 का समापन हो चुका है। तो इसके प्राइजमनी की खूब चर्चा हो रही है। तो इस टूर्नामेंट में विजेता से लेकर राउंड ऑफ में खेलने वाले खिलाड़ी को कितनी प्राइज मनी मिली है? साथ ही क्या अब तक किसी भारतीय ने इसे जीता है? चलिए इस आर्टिकल में हम आपको सब कुल बताते हैं…

कार्लोस अल्काराज को हराकर जैक सिनर ने जीता खिताब

विंबलडन 2025 मेंस सिंगल्स का खिताब इटली के जैक सिनर ने स्पेन के कार्लोस अल्काराज को 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर जीता। तो महिला सिंगल्स का खिताब पोलैंड की इगा स्वियातेक ने अमेरिका की अमांडा एनिसिमोवा को 6-0। 6-0 से विंबलडन हराकर जीता है। अब अगर इनके प्राइज मनी की बात करें, तो विंबलडन 2025 में मेंस और वीमेंस, दोनों वर्गों में सिंगल्स खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों को 3 मिलियन पाउंड्स की प्राइज मनी मिली है।

इंडियन रुपए में इसकी कीमत 34.55 करोड़ रुपये के बराबर है। वहीं, उप-विजेता यानी कि इगा स्वियातेक और कार्लोस अल्काराज को 34.55 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है। इसी के साथ ही महिला और पुरुष सिंगल्स वर्ग के फाइनल में हारने वाले, यानी विंबलडन चैंपियनशिप के उपविजेता को 1.52 मिलियन पाउंड्स की इनामी राशि मिलेगी, जो भारतीय मुद्रा में 17.50 करोड़ रुपये के बराबर है।

विंबलडन 2025 की प्राइज मनी की पूरी लिस्ट

जैसा कि हमने आपको बताया कि विंबलडन 2025 में केवल विजेता और उपविजेता ही नहीं बल्कि सेमीफाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों को भी इनामी राशि मिली है। सेमीफाइनल में जाने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को 7.75 लाख पाउंड्स, क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों को 4.60 करोड़ रुपये औऱ राउंड-ऑफ-16 तक का सफर तय करने वाले खिलाड़ियों को 2.76 करोड़ रुपये मिलते हैं। वहीं, राउंड ऑफ 32 और दूसरे राउंड में पहुंचने वाले खिलाड़ियों को भी इनामी राशि दी जाती है।

  • विजेता – 34.55 करोड़
  • उपविजेता – 17.50 करोड़
  • सेमीफाइनलिस्ट – 8.9 करोड़
  • क्वार्टरफाइनलिस्ट – 4.60 करोड़
  • राउंड ऑफ 16 – 2.76 करोड़
  • राउंड ऑफ 32 – 1.75 करोड़
  • राउंड ऑफ 64 – 1.14 करोड़
  • राउंड ऑफ 128 – 76 लाख

कितने भारतीय खिलाड़ियों ने जीता है विंवलडन

विंबलडन को टेनिस की दुनिया के सबसे बड़े इवेंट्स में गिना जाता है। अब तक कुल तीन भारतीय खिलाड़ी ही इसे जीत सके हैं। इसमें लिएंडर पेस, महेश भूपति और सानिया मिर्जा का नाम है। लिएंडर पेस ने पांच बार विंबलडन का खिताब जीता है, जिनमें एक मेंस डबल्स और चार मिक्स्ड डबल्स खिताब हैं। महेश भूपति ने एक बार मेंस डबल्स और 2 बार मिक्स्ड डबल्स वर्ग में विंबलडन की ट्रॉफी जीती है। सानिया मिर्जा ने एक बार महिला डबल्स में ये खिताब जीता है।