
टेनिस का महाकुंभ पहली बार महाराष्ट्र से बाहर, TPL सीजन 7 में होंगे इंटरनेशनल सितारों के धमाकेदार मुकाबले!
टेनिस प्रीमियर लीग का सातवां सीजन पहली बार महाराष्ट्र के बाहर अहमदाबाद में होगा। इसमें 8 टीमें और ATP रैंकिंग वाले इंटरनेशनल सितारे भाग लेंगे। यह टूर्नामेंट टेनिस के लिए नया मील का पत्थर होगा।
भारत की सबसे बड़ी प्रोफेशनल टेनिस लीग, टेनिस प्रीमियर लीग (TPL) अपने सातवें सीजन के साथ नया इतिहास रचने जा रही है. 9 से 14 दिसंबर तक यह टूर्नामेंट गुजरात यूनिवर्सिटी टेनिस स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा. खास बात यह है कि यह पहली बार महाराष्ट्र से बाहर आयोजित हो रहा है, जिससे यह आयोजन लीग के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा.
8 टीमें और इंटरनेशनल स्टार्स
इस बार सीजन में कुल 8 फ्रेंचाइजी टीमें भाग लेंगी. लीग को और खास बनाने के लिए इंटरनेशनल टेनिस स्टार्स भी हिस्सा लेंगे, जिनकी ATP रैंकिंग 30 से 50 के बीच है. इतना ही नहीं, भारत के दिग्गज और दो बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोहन बोपन्ना भी कोर्ट पर नजर आएंगे.
फास्ट एंड फ्यूरियस: 25-पॉइंट फॉर्मेट
TPL अपने 25-पॉइंट फॉर्मेट के लिए जानी जाती है. यह फॉर्मेट मैचों को तेज़-तर्रार और रोमांचक बनाता है. दर्शकों के लिए यह फॉर्मेट किसी थ्रिलर से कम नहीं होता क्योंकि हर पॉइंट खेल की दिशा बदल सकता है.
आयोजकों का विज़न
TPL के को-फाउंडर कुनाल ठाकुर ने कहा कि गुजरात में टूर्नामेंट लाना बेहद खास है. यहां का स्पोर्ट्स कल्चर और लोगों की एनर्जी शानदार है. वहीं, दूसरे को-फाउंडर मृणाल जैन ने बताया कि अहमदाबाद का इन्फ्रास्ट्रक्चर और स्टेडियम इस मेगा इवेंट के लिए बिल्कुल परफेक्ट है.
गुजरात के लिए ऐतिहासिक पल
गुजरात स्टेट टेनिस एसोसिएशन के सेक्रेटरी श्री माल भट्ट ने कहा कि इतिहास में पहली बार राज्य को इतनी ऊंची रैंकिंग वाले खिलाड़ियों की मेजबानी करने का मौका मिलेगा. यह राज्य के टेनिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और स्थानीय खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा.
जमीनी स्तर पर भी बड़ा काम
TPL सिर्फ प्रोफेशनल टेनिस तक सीमित नहीं है. पिछले एक साल में इस लीग ने 20 से ज्यादा शहरों में 400 से अधिक टूर्नामेंट कराए हैं. इसके अलावा ‘रेस टू गोल्ड स्कॉलरशिप’ जैसे कार्यक्रमों से युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है.
W88 Sports News




