IND vs ENG: Harshit Rana हुए टीम इंडिया में शामिल! पिच को देखते हुए लिया गया फैसला
भारतीय क्रिकेट टीम 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज करने वाली है। इस सीरीज से शुभमन गिल टेस्ट कप्तानी का आगाज करेंगे, तो गौतम गंभीर के पास टीम की जीत दिलाने की चुनौती होगी। टीम इंडिया ने साल 2007 के बाद से इंग्लैंड में जीत हासिल नहीं की है। इसी के चलते इंडिया ए की टीम में शामिल होकर भारतीय खिलाड़ियों इंग्लि्श पिच के खेल को समझा है। साथ ही इंडिया ए में शामिल हर्षित राणा को भी टीम इंडिया की स्क्वाड में जगह दी गई है।
Harshit Rana हुए टीम इंडिया में शामिल

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज से पहले ही हर्षित राणा को भारतीय टीम की स्क्वाड में शामिल कर लिया गया है। वो इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ इंडिया ए की टीम का हिस्सा थे। जहां पर उन्होंने दोनों मल्टी डे टेस्ट खेलने का मौका मिला था। साथ ही वो इन्ट्रा-स्क्वॉड मैच में भी खेले थे। बताया जा रहा है कि परफॉर्मेस और पिच की गति और उछाल को देखते हुए ये फैसला किया गया है। हालांकि, अभी हर्षित राणा को टीम में शामिल करने का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन इंडिया ए की टीम में शामिल तमाम खिलाड़ियों में हर्षित राणा को ही इंग्लैंड में रुकने के लिए कहा गया है।
इंग्लैंड में Harshit Rana का कैसा रहा परफॉर्मेंस
जैसा कि हमने आपको बताया कि हर्षित राणा इंडिया ए स्क्वाड का हिस्सा थे, तो इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले मैच में खिलाड़ी ने 27 ओवर में 1 विकेट लेकर 99 रन दिए थे और 16 रन भी बनाए थे। बता दें, हर्षित राणा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 27.79 की बॉलिंग औसत से 13 मैचों में 48 विकेट लिए हैं। साथ ही उन्होंने बल्ले से भी अच्छा परफॉर्म किया है, इस दौरान खिलाड़ी ने एक शतक और दो अर्धशतक बनाए हैं। उन्हें बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में टेस्ट डेब्यू का मौका मिला था। जहां पर उन्होंने 2 टेस्ट मैचों में कुल 4 विकेट लिए थे। इस दौरान उनका औसत 50.75 का था। इसी के साथ ही खिलाड़ी ने 48 रन खर्च करके 3 विकेट भी लिए थे।
जसप्रीत बुमराह की जगह लेंगे Harshit Rana?
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। लेकिन जैसा कि चीफ सेलेक्टर और हेड कोच गौतम गंभीर ने स्पष्ट किया था कि वो पांचों मैचों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर हर्षित राणा को टीम में शामिल किया जा सकता है। बता दें, हर्षित राणा को हेड कोच गौतम गंभीर का खास कहा जाता है। वो टीम इंडिया के लिए दो टेस्ट, 5 वनडे और एक टी-20 खेल चुके हैं।
इंग्लैंड सीरीज के लिए भारतीय टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।




