टेनिस

दुबई में टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को होने वाला है सम्मान, खुद शेयर की जानकारी

भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा भले ही खेल को अलविदा कह चुकी हों, लेकिन वो अपनी लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है। सानिया मिर्जा ने अब एक पोस्ट के जरिए बताया है कि जल्द ही उनका सम्मान समारोह होने वाला है।

सानिया मिर्जा को अबू धाबी में होगा सम्मान

भारत की पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का 21 जून को सम्मान होगा। अबू धाबी में होने वाले इंटरनेशनल योग दिवस 2025 इवेंट की मुख्य अतिथि होंगी। ये जानकारी खुद सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर साझा की। सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो फैंस को समय-समय पर अपडेट दे देती रहती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये इवेंट अबू धाबी स्पोर्ट्स काउंसिल के सहयोग से अबू धाबी में भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित किया जाएगा। आयोजन अबू धाबी राष्ट्रीय प्रदर्शनी केंद्र (ADNEC) और इसमें हिस्सा लेने के लिए पंजीकरण शुक्रवार 7 जून से शुरू हो गया है। इस साल योग दिवस की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” है। बता दें, ये थीम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साल की शुरुआत में घोषित की गई थी।

कार्यक्रम में शामिल होंगे ये लोग

इस इवेंट में संयुक्त अरब अमीरात के सहिष्णुता और सह-अस्तित्व मंत्री, शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान भी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। योग दिवस में भाग लेने के लिए भारतीय दूतावास ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक लिंक साझा किया है। इसी आयोजन में सानिया मिर्जा का सम्मान किया जाएगा।

बता दें, सानिया मिर्जा भारत की पूर्व पेशेवर टेनिस खिलाड़ी हैं, वो डबल्स रैंकिंग्स में नंबर 1 रह चुकीं हैं। उन्होंने अपने करियर में 6 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। सिंगल्स में वो भारत की नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी रह चुकी हैं। सानिया का जन्म 15 नवंबर 1986 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता इमरान मिर्जा और नसीमा सानिया के जन्म के कुछ समय के बाद ही हैदराबाद शिफ्ट हो गए थे। हाल ही में सानिया मिर्जा अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में रही थी। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से सानिया ने शादी की थी, लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं।