टेनिस

विंबलडन में नोवाक जोकोविच ने 14वीं बार बनाई सेमीफाइनल में जगह, अब सिनर होगी भिड़त, जानिए कैसे हैं दोनों खिलाड़ियों के आंकड़े

विंबलडन 2025 में नोवाक जोकोविच ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में 22वीं वरीयता प्राप्त फैबियो कोबोली को मुश्किल मुकाबले में 6-7, 6-2, 7-5, 6-4 से हराया। खास बात है कि ये नोवाक जोकोविच का 14वां सेमीफाइनल मैच होगा।

विंबलडन सेमीफाइनल में 14वीं बार पहुंचे नोवाक

नोवाक जोकोविच ने पुरुष एकल के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में 22वीं वरीयता प्राप्त फैबियो कोबोली को मुश्किल मुकाबले में 6-7, 6-2, 7-5, 6-4 से हराया। ये नोवाक जोकोविच का विंबलडन में रिकॉर्ड 14वां सेमीफाइनल होगा। इस टूर्नामेंट में उनसे ज्यादा सेमीफाइनल मैच किसी ने नहीं खेला है। नोवाक जोकोविच की नजर 8वीं बार विंबलडन जीतकर रोजर फेडरर की बराबरी करने पर है।

सेमीफाइनल में जोकोविच का सामना विश्व नंबर एक यानिक सिनर से होगा। सिनर ने क्वार्टर फाइनल में बेंजामिन शेल्टन को 7-6, 6-4, 6-4 से हराया। वहीं, पुरुष एकल के दूसरे सेमीफाइनल में कार्लोस अल्काराज का सामना टेलर फ्रिट्ज से होगा। अल्काराज कैम नॉरी को 6-2, 6-3, 6-3 से हराकर और फ्रिट्ज खाचानोव को 6-3, 6-4, 1-6, 7-6 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे।

नोवाक जोकोविच महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में बेनचिच ने सातवीं वरीयता प्राप्त आंद्रीवा को 7-6, 7-6 से हराया, जबकि इगा स्वियातेक ने सैमसोनोवा को 6-2, 7-5 से शिकस्त दी। इससे पहले अंतिम-आठ में एनिसिमोवा ने पावल्यूचेनकोवा को 6-1, 7-6 से और शीर्ष वरीयता प्राप्त सबालेंका ने सिएजमुंड को 4-6, 6-2, 6-4 से शिकस्त दी थी। महिला एकल के पहले सेमीफाइनल में अरिना सबालेंका का सामना अमांडा एनिसिमोवा से और दूसरे सेमीफाइनल में बेलिंडा बेनचिच का सामना इगा स्वियातेक से होगा। कोबोली ने क्वार्टर फाइनल में जोकोविच को कड़ी टक्कर दी।

इटली के सिनर में होगी नोवाक जोकोविच की टक्कर

सेमीफाइनल मैच में इटली के सिनर से नोवाक जोकोविच का मुकाबला होगा। बताते चलें, क्वार्टर फाइनल में जोकोविच ने 6-4 से जीत हासिल की है। इस मैच में कई बच्चे भी दर्शक दीर्घा में मौजूद थे। नोवाक जोकोविच ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कोबोली की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि कोबोवो के लिए मेरे मन में काफी सम्मान है। वो शानदार खिलाड़ी हैं और उनका भविष्य उज्जवल है। मेरे लिए, मैं अभी खत्म नहीं हुआ हूं। सेमीफाइनल मैं आ रहा हूं।

खास बात ये है कि नोवाक जोकोविच 10वीं बार इटली के सिनर से भिड़ेंगे। जिसमें पांच मैच सिनर ने और चार मैच जोकोविच ने जीते हैं। नोवाक जोकोविच ने साल 2022 और 2023 में विंबलडन में घास वाली सतह पर सिनर पर अपने पिछले दोनों मैच जीते हैं। सिनर से मुकाबले को लेकर जोकोविच ने कहा कि ‘मैं रोलां गैरोस के सेमीफाइनल में सिनर से सीधे सेटों में हार गया था। मुझे लगता है कि मैंने कड़ी टक्कर दी थी। मैं बेहतर खेल सकता था, लेकिन जब महत्वपूर्ण क्षण थे तो सिनर बेहतर खिलाड़ी थे। इसलिए मुझे एक और मौका मिला है। मेरे लिए यही सबसे ज्यादा मायने रखता है। ग्रैंड स्लैम के अंतिम चरण में होना और अभी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के खिलाफ खेलना। सिनर और अल्कराज आज टेनिस के लीडर हैं। मैं निश्चित रूप से इससे बड़ी चुनौती नहीं मांग सकता। मैं इसके लिए तत्पर हूं।’