क्रिकेट

लॉर्ड्स के मैदान पर दिखा भारतीय गेंदबाजों का कहर, टूटेगा कपिल देव का रिकॉर्ड मिलेगी जीत!

भारत और इंग्लैंड के बीच में लॉर्ड्स के मैदान पर तीसरा टेस्ट मैच खेला जाता है। जहां पर पहली पारी में दोनों टीमें ने बराबर की स्कोर बनाया था। लेकिन दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों की कहर देखने को मिला है। जसप्रीत बुमराह के खौफ के साथ ही वाशिंगटन सुंदर भी विरोधी टीम पर जमकर टूटे हैं।

लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय गेंदबाजों ने दिखाया कहर

भारत और इंग्लैंड के बीच में लॉर्ड्स के मैदान पर तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। इंग्लिश टीम ने भारतीय टीम के सामने 193 रनों का लक्ष्य रखा है। इंग्लैंड की दूसरी पारी 192 रनों पर सिमट गई है। इंग्लिश टीम का कोई भी बल्लेबाज दूसरी पारी में पचासा तक नहीं ठोक पाया। वहीं भारत की ओर से वाशिंगटन सुंदर इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे, जिन्होंने कुल 4 विकेट लिए.। इसी के साथ ही जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने भी दो-दो विकेट लिए हैं। हालांकि, इंग्लिश टीम के धाराशाई होने की एक वजह लॉर्ड्स की पिच का स्लो होना भी कहा जा रहा है।

बुमराह, सिराज के साथ वाशिंगटन ने खेला सुंदर खेल

लॉर्ड्स के मैदान पर भारतीय टीम के गेंदबाजों ने दूसरी पारी में विरोधी टीम के बल्लेबाजों पर खूब परेशान किया। वाशिंटगन सुंदर ने सिर्फ 12 ओवर्स में ही 4 विकेट अपने नाम कर लिए हैं। वहीं, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने दो-दो विकेट लिए हैं। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी ने भी एक विकेट निकाला है। इसी के चलते इंग्लैंड की दूसरी पारी 192 रनों पर सिमट गई है। अब भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी है।

कैसा रहा है मैच का हाल

लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैड टीम ने पहली पारी में 387 रन बनाए थे। इसमें जो रुट की शतकीय पारी शामिल है। वहीं, इसके जवाब में भारतीय टीम भी 387 रन ही बना सकी थी। इस पारी में केएल राहुल सेंचुरी लगाई थी। वहीं, दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों की कहर के चलते इंग्लिश टीम 192 रन पर सिमट गई। अब भारतीय टीम बल्लेबाजी कर रही है। बताते चलें, लॉर्ड्स मैदान पर भारतीय टीम कभी 150 रनों का टारगेट भी चेज नहीं कर पाई है। टीम इंडिया का यहां सबसे बड़ा रन चेज 136 रनों का है, जो 1986 में कपिल देव की कप्तानी में आया था। अब ये रिकॉर्ड बदलने वाला है, ये कहा जा सकता है।