हॉकी

सरकार ने लिया फैसला..एशिया कप के लिए भारत नहीं आएगी पाकिस्तानी टीम

भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद का असर खेलों और सिनेमा में देखने को मिला है। सीमा पर टकराव और राजनैतिक स्थितियों की चलते एशिया कप पर संकट बना हुआ है। अब खबर आई है कि पाकिस्तान की हॉकी टीम भारत खेलने के लिए नहीं आएगी। इस पर काफी विवाद छिड़ा हुआ था। क्या है पूरी बात? जानिए..

भारत नहीं आएगी पाकिस्तान हॉकी टीम

भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद के चलते दोनों देशों के बीच में तनाव जारी है। क्रिकेट के मैदान पर तो भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंट्स में मुकाबले आयोजित करने की कोशिशें जारी हैं लेकिन हॉकी के मैदान पर स्थिति ऐसी नहीं है। भारत में होने वाले हॉकी एशिया कप के लिए पाकिस्तान अपनी टीम भेजने को तैयार नहीं है। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने हॉकी टीम को भारत जाने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है।

हम जानते हैं कि हॉकी एशिया कप बिहार के राजगीर में होने वाला है। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के हिस्सा लेने पर लगातार संदेह बना हुआ था। पहले ये सवाल उठ रहा था कि क्या भारत सरकार इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तानी टीम को देश में आने की इजाजत देगी या नहीं….तो भारत सरकार ने नर्म रुख अपनाते हुए पाकिस्तानी टीम को इजाजत देने का फैसला किया था। लेकिन अब इस मल्टी नेशन टूर्नामेंट होने के चलते पाकिस्तानी टीम को नहीं रोका जाएगा।

पाकिस्तानी टीम ने किया भारत आने से इनकार

हॉकी एशिया कप के लिए पाकिस्तान के हवाले से खबरें आ रही थी कि हॉकी टीम भारत आएगी। लेकिन शुक्रवार को पाकिस्तानी मीडिया से खबरें आने लगीं कि पाकिस्तानी टीम इस टूर्नामेंट के लिए भारत नहीं आएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान सरकार ने अपनी टीम को भारत भेजने से मना कर दिया है। हालांकि, इसकी वजह अभी तक नहीं बताई गई है लेकिन इस फैसले से साफ है कि भारत के बड़ा दिल दिखाने के बावजूद पाकिस्तान लगातार टकराव की स्थिति बनाए रखना चाहता है।

एशिया कप होने पर है संशय

हॉकी एशिया कप टूर्नामेंट का आयोजन 27 अगस्त और 7 सितंबर तक होगा और इसके जरिए अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया जा सकेगा। पाकिस्तानी टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने से चूक सकती है। वहीं, भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद को देखते हुए तनाव बना हुआ है। अब पाकिस्तानी टीम के न आने की खबर आ रही है। जिसके बाद अब टूर्नामेंट होने पर भी संशय बना हुआ है।