
विंबलडन में सारा तेंदुलकर ने ग्रीन ड्रेस से बटोरी सुर्खियां, खूबसूरत लुक हुआ वायरल
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अपनी खूबसूरती को लेकर काफी सुर्खियां बटोरती है। इस समय विंबलडन के इवेंट की धूम पूरे विश्व में है, तो सारा तेंदुलकर भी अपने परिवार के साथ इस इवेंट को देखने पहुंची हैं। जहां पर उनके स्टाइल ने एक बार फिर से चर्चा बटोरी है।
सारा तेंदुलकर पहुंची विंबलडन
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर विंबलडन का फाइनल देखने पहुंची। जहां पर एक बार फिर से उनकी खूबसूरती औऱ फैशन सेंस से उन्होंने सभी की तारीफें बटोरी। विंबलडन 2025 के खास मौके पर उन्होंने एक ऐसा लुक चुना, जिसने सादगी के साथ-साथ स्टाइल का बेहतरीन मेल दिखाया। सारा ने इस खास दिन के लिए एक सिंपल ग्रीन कलर की स्लीवलेस, फिटेड ड्रेस चुनी, जो घुटनों से थोड़ा नीचे तक लंबी थी। इस ड्रेस की डिजाइन बेहद सिंपल थी, जिसकी स्मूद फैब्रिक ने उसे एक शानदार फिनिश दिया।
सारा के नो मेकअप लुक ने एक्ट्रेस को भी छोड़ा पीछा
सारा तेंदुलकर ने ड्रेस के साथ ही फ्लैट सैंडल्स पहनी। वहीं, एक्सेसरीज की बात करें तो सारा ने अपने लुक को गोल्ड और सिल्वर ब्रेसलेट्स से पूरा किया था। लेयर्ड नेकलेस, डायमंड स्टड्स और सनग्लासेस भी पहना हुआ था। उन्होंने एक स्टाइलिश बेग भी कैरी किया था। इस बैग पर किनारों पर डेकोरेटिव डिजाइन देखने को मिला, जो पूरे लुक को और स्टाइलिश बना रहे थे। उन्होंने अपने नो मेकअप लुक से एक्ट्रेस को भी पीछे छोड़ दिया।
सचिन तेंदुलकर भी आए सारा के साथ नजर
विंबलडन के खेल देखने सारा तेंदुलकर से साथ ही सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजली तेंदुलकर भी पहुंची। अंजलि तेंदुलकर ने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी थी, जिसे उन्होंने एक लंबी नेकलेस, सनग्लासेस, ब्राउन स्ट्रैप वॉच और फ्लैट सैंडल्स के साथ पहना था। उनका लुक बेहद ग्रेसफुल और क्लासिक लग रहा था। वहीं, सारा ने पिता सचिन तेंदुलकर के साथ भी फोटो शेयर की।




