क्रिकेट

एक, दो नहीं तीन खिलाड़ी हो गए मैनचेस्टर टेस्ट से बाहर, टूट सकता है कप्तान गिल का जीत का सपना

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड टीम के बीच में टेस्ट सीरीज जारी है। इस सीरीज का चौथा मैच मैनचेस्टर के मैदान पर खेला जाने वाला है। लेकिन मैच से पहले ही भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई हैं। भारतीय खेमे से एक या दो नहीं बल्कि तीन खिलाड़ियो के बाहर होने की खबर सामने आ रही है। जिसके चलते अब मैनचेस्टर टेस्ट शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया के लिए बड़ी मुश्किल हो सकती है।

मैनचेस्टर टेस्ट से पहले बाहर हुए टीम इंडिया के तीन खिलाड़ी

भारतीय टीम और इंग्लैंड टीम के बीच में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का चौथा मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है। इंग्लिश टीम जहां ये मैच जीतकर सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी, तो दूसरी ओर भारतीय टीम हर हालात में इस मैच को जीतने की कोशिश करेगी, जिससे सीरीज बचाने के साथ ही सीरीज बराबर भी हो सके।

लेकिन इस अहम मैच से पहले ही टीम को झटका लगा है। भारतीय टीम के तीन अहम खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप और अर्शदीप सिंह आगामी मैंच से बाहर हो सकते हैं। जसप्रीत बुमराह ने सीरीज की शुरुआत में ही साफ कर दिया था कि वो सिर्फ तीन मैच ही खेलेगें। ऐसे में उनका आगामी मैच में बाहर होना तय़ है। दूसरी ओर अर्शदीप सिंह को प्रैक्टिस के दौरान चोट लग गई थी और आकाश दीप की कमर में जोरदार दर्द की बात कही जा रही है।

ऑलराउंडर खिलाड़ी टीम का हिस्सा

अर्शदीप सिंह और आकाशदीप की इंजरी के चलते टीम में साइड कवर के तौर पर अंशुल कम्बोज को शामिल किया गया है। खिलाड़ी ने हाल ही में इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ खेले अपने दोनों मैचों में कुल 5 विकेट लिए हैं और एक हाफ सेंचुरी भी बनाई है। अब देखना होगा कि उन्हें टीम में स्थान मिलता है या नहीं?

क्या टूट जाएगा शुभमन गिल का जीत का सपना

भारत और इंग्लैंड के बीच में टेस्ट सीरीज बेहद रोमांचक मोड़ पर है। इसी सीरीज से शुभमन गिल ने कप्तानी की शुरुआत की है। भारतीय टीम को इंग्लैंड की सरजमीं पर साल 2007 के बाद से जीत नहीं मिली है। इस बार अब टीम इंडिया को अगर ये सीरीज अपने नाम करनी है,तो ऐसे में बाकी के दोनों मैच टीम की जीतने होंगे।