
क्रिकेट एशिया कप के साथ ही एशिया कप हॉकी 2025 का आयोजन भी इस साल भारत में होना है। जहां पर पाकिस्तान टीम के भारत आने को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। अब अपनी हॉकी टीम को भारत न भेजने को लेकर पाकिस्तान ने जो वजह बताई है, वो हास्यापद होने के साथ ही विवादित भी है।
एशिया कप के भारत आएगी पाकिस्तानी टीम?
हम जानते हैं पहलगाम हमले और उस पर हुए जवाबी एक्शन ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद छिड़ा हुआ है। अब इस साल एशिया कप हॉकी 2025 का आयोजन अगले महीने भारत में होना है। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तानी टीम के भाग लेने पर सस्पेंस खड़ा हो गया है।
पाकिस्तानी हॉकी टीम भारत आकर इस टूर्नामेंट में भाग नहीं लेना चाहती है। पाकिस्तान हॉकी महासंघ (PHF) ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) और एशियन हॉकी फेडरेशन (AHF) को सूचित किया है कि एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में टीम भेजना उसके लिए मुश्किल होगा।
पाकिस्तानी हॉकी महासंघ ने इसके पीछे की वजह सुरक्षा कारणों को बताया है। पाकिस्तान हॉकी महासंघ के प्रमुख तारीक बुगती ने कहा कि मौजूदा हालात में पाकिस्तानी टीम को सुरक्षा संबंधी खतरों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए उन्होंने टूर्नामेंट में भाग लेने को लेकर संकोच जताया है। तारिक बुगती ने कहा, ‘हमने FIH और AHF को पत्र लिखा है कि मौजूदा हालात में भारत जाकर खेलना हमारी टीम के लिए जोखिम भरा हो सकता है। हमने उन्हें सूचित कर दिया है कि हमारे खिलाड़ी एशिया कप के लिए भारत आने के इच्छुक नहीं हैं, जो कि एक डायरेक्ट क्वालिफाइंग टूर्नामेंट है।’
बयान की हुई खूब फजीहत
भारत आने को लेकर पाकिस्तान के बयान से उनकी खूब फजीहत हुई है। बताते चले, तारिक बुगती ने ये भी कहा कि ‘हमने उनसे पूछा है कि क्या गारंटी है कि हमारे खिलाड़ी भारत में सुरक्षित रहेंगे और टूर्नामेंट पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।’ तारिक बुगती द्वारा दिया गया ये बयानों हास्यास्पद लगता है। आंतक के गढ़ पाकिस्तान के अधिकारी ये बयान देने से पहले शायद ये भूल गए हैं कि विश्व समिट से लेकर खेल के कई बड़े-बड़े आयोजन भारत में बखूबी हुए हैं।




