
मैनचेस्टर के बीच इंग्लिश टीम के साथ टी-20 और वनडे का शेड्यूल, जानिए कब खेला जाएंगे मुकाबला
भारत और इंग्लैंड के बीच में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। जहां पर टीम इंडिया इस समय मैनचेस्टर टेस्ट खेल रही है। लेकिन इसी बीच टीम इंडिया और इंग्लैंड टीम के बीच में अगले साल लिमिटेड ओवर फॉर्मेट खेला जाना है। जिसका शेड्यूल सामने आ गया है।
भारत और इंग्लैंड के बीच होगी टी-20 और वनडे सीरीज
भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड टीम के बीच में अगले साल टी-20 और वनडे में सीरीज खेलनी है। अगले साल जुलाई 2026 में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैच और तीन ODI मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस बात की जानकारी इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने आज गुरुवार, 24 जुलाई को दी है। भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड का ये दौरा इस साल खत्म नहीं होगा।
अगले साल जुलाई में टीम इंडिया को फिर एक बार वापस आना है। भारत और इंग्लैंड के बीच 1 जुलाई से 11 जुलाई तक टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में पांच मैच खेले जाएंगे। वहीं, इसके तुरंत बाद 14 जुलाई से 19 जुलाई के बीच तीन वनडे मैच भी खेले जाएंगे।
भारत और इंग्लैंड के बीच T20 सीरीज
पहला मैच- 1 जुलाई; बैंक होम रिवरसाइड, डरहम
दूसरा मैच- 4 जुलाई; ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
तीसरा मैच- 7 जुलाई; ट्रेंट ब्रिड, नॉटिंघम
चौथा मैच- 9 जुलाई; सीट यूनिक स्टेडियम, ब्रिस्टल
पांचवां मैच- 11 जुलाई; यूटिलिटा बाउल, साउथहैंपटन
भारत और इंग्लैंड के बीच ODI सीरीज
पहला मैच- 14 जुलाई; एजबेस्टन, बर्मिंघम
दूसरा मैच- 16 जुलाई; सोफिया गार्डन्स, कार्डिफ
तीसरा मैच- 19 जुलाई; लॉर्ड्स, लंदन




