
इमाद वसीम की शादी खतरे में! सानिया की पोस्ट, नायला रजा का नाम और रिश्तों में दरार की कहानी
पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर इमाद वसीम की निजी ज़िंदगी में भूचाल आ गया है. उनकी पत्नी सानिया अशफाक की एक रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट ने फैंस और मीडिया के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं. सानिया ने लिखा, “चुप्पी को कमजोरी या सबूतों की कमी न समझा जाए, मैं बस सही समय का इंतजार कर रही हूं.” यह पोस्ट संकेत दे रही है कि उनके और इमाद के रिश्तों में सब कुछ ठीक नहीं है.
इंस्टाग्राम से गायब हुए इमाद, बदला गया बायो
सानिया अशफाक ने इमाद वसीम से जुड़ी सभी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से हटा दी हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने अपना बायो भी बदल दिया है. पहले वो खुद को “इमाद वसीम की पत्नी” कहती थीं, लेकिन अब वह खुद को केवल “अयाना और रायन की मां” बता रही हैं. इन बदलावों ने यह साफ कर दिया है कि दोनों के बीच गंभीर मतभेद चल रहे हैं.
नायला रजा की एंट्री से और बढ़ा विवाद
इस पूरे विवाद में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नायला रजा का नाम सामने आना आग में घी डालने जैसा रहा. इमाद और एक महिला के साथ लंदन में देखे जाने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह महिला नायला ही थीं. हालांकि नायला ने इन अफवाहों को सिरे से खारिज किया, लेकिन वीडियो वायरल होने और इमाद की चुप्पी ने अटकलों को और हवा दी.
पिछले सितारों की तरह इमाद भी तलाक की कगार पर?
क्रिकेट जगत में हाल के वर्षों में तलाक की खबरें आम होती जा रही हैं. भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या, युजवेंद्र चहल और शिखर धवन पहले ही अपने वैवाहिक रिश्तों से बाहर हो चुके हैं. अब कयास लगाए जा रहे हैं कि बहुत जल्द इमाद वसीम का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ सकता है.
क्या जल्द होगा बड़ा खुलासा?
फिलहाल इमाद वसीम ने इन तमाम अफवाहों और चर्चाओं पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन उनकी खामोशी बहुत कुछ बयां कर रही है. क्रिकेट से इतर अब सभी की निगाहें उनके निजी जीवन पर टिक गई हैं – क्या यह रिश्ता वाकई टूटने की कगार पर है या अब भी कोई मोड़ बाकी है?




