Eventक्रिकेट

आ गया एशिया कप 2025 का शेड्यूल, तीन बार आमने-सामने हो सकती हैं भारत और पाकिस्तान की टीमें

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद एशिया कप 2025 का शेडूयल सामने आ गया है। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने इसके शेड्यूल की अनाउंसमेंट कर दी है। यहां पर कुल 8 टीमें भाग लेने वाली है। टूर्नामेंट 9 सिंतबर से शुरुआत होगा और इसका फाइनल मैच 28 सिंतबर को खेला जाएगा।

एशिया कप 2025 का शेड्यूल आया सामने

एशियन क्रिकेट काउंसिल की ओर से भारतीय टीम का शेड्यूल सामने आ गया है। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने शनिवार 26 जुलाई को 8 टीम वाले इस टूर्नामेंट के पूरे कार्यक्रम का ऐलान किया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर से होगी और फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा। ये पूरा टूर्नामेंट BCCI की मेजबानी में संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित होगा। अगले साल होने वाले आईसीसी टी-20 विश्वकप के मद्देनजर टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा।

कुल 8 टीमें लेंगी एशिया कप 2025 में हिस्सा

एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। जिन्हें कुल दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान के अलावा UAE और ओमान को भी शामिल किया गया है। वहीं, ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग हैं। हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीनों टीम से एक-एक बार टकराएगी। फिर हर ग्रुप से 2-2 टीम सुपर-4 राउंड में जाएंगी, जहां हर टीम बाकी 3 टीम से एक-एक बार भिड़ेगी। यहां शीर्ष 2 पर रहने वाली टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी।

9 सिंतबर से होगी टूर्नामेंट की शुरुआत

एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सिंतबर से होने वाली है। पहला मैच अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग की टक्कर के साथ होगा। वहीं, टीम इंडिया के अभियान का आगाज 10 सितंबर को होगा। ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया का पहला मुकाबला यूएई से होगा। फिर अपने अगले मैच में टीम इंडिया का सामना होगा पाकिस्तान से होगा। ये मैच 14 सितंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मैच 19 सितंबर को ओमान से खेलेगी।

भारतीय टीम और पाकिस्तान टीम को मुमकिन है कि एक ही ग्रुप में रखा जाएगा। जिसके बाद ये भी मुमकिन है कि टूर्नामेंट भारत और पाकिस्तान फाइनल समेत कुल तीन बार आमने-सामने होगी। रविवार 21 सितंबर को फिर से भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना होगा। यहां से भी अगर दोनों टीम फाइनल में पहुंचने में सफल होती हैं तो फिर 28 सितंबर को ट्रॉफी के लिए दोनों की टक्कर होगी। अगर ऐसा होता है तो एशिया कप के इतिहास में पहली बार भारत और पाकिस्तान फाइनल में खिताब के लिए भिड़ेंगे।