क्रिकेट

मैनचेस्टर में शुभमन गिल ने शतक के साथ ही बना डाला ये खास रिकॉर्ड, दिग्गजों को भी छोड़ा पीछे

भारतीय क्रिकेट टीम ने मैनचेस्टर में खेलेा जा रहे मैच को ड्रॉ करा लिया। जिसके बाद टीम इंडिया अब ये सीरीज भले ही जीत न सके, लेकिन कप्तान शुभमन गिल के पास सीरीज में हार से बचने का ऑप्शन मिल गया है। अगला मैच जोकि ओवल के मैदान पर खेला जाएगा। उस मैच में अगर भारतीय टीम जीत हासिल कर लेती है, तो सीरीज ड्रॉ हो सकती है।

मैनचेस्टर में कप्तान गिल ने लगाया शतक

जैसा कि हमने आपको बताया कि भारतीय टीम ने मैनचेस्टर में जारी टेस्ट मैच को ड्रॉ पर छोड़ा है। जिसके बाद इंग्लैंड सीरीज में अभी भी 2-1 से आगे है। लेकिन फिर भी टीम के पास अब हार से बचने का विकल्प है। इस मैच में कप्तान शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेली और रिकॉर्ड भी बना दिया। मैनचेस्टर में कप्तान गिल ने कप्तानी पारी खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ दिया। साथ ही इस सीरीज का चौथा शतक पूरा किया।

शतक के साथ ही खिलाड़ी ने एक नहीं बल्कि कई खास उपलब्धि हासिल की। शुभमन गिल कप्तान के रूप में अपनी पहली टेस्ट सीरीज में चार शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने। वारविक आर्मस्ट्रांग, ब्रैडमैन, ग्रेग चैपल, विराट कोहली और स्टीवन स्मिथ ने कप्तान के रूप में अपनी पहली सीरीज में तीन-तीन शतक लगाए थे।

शुभमन गिल ने रिकॉर्ड किए अपने नाम

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इस पारी के साथ ही कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं। कप्तान शुभमन गिल एक टेस्ट सीरीज में चार शतक बनाने वाले तीसरे कप्तान बने। इस लिस्ट में सर डॉन ब्रैडमैन पहले स्थान पर मौजूद हैं। दूसरे नंबर पर दिग्गज सुनील गावस्कर मौजूद हैं। वहीं, एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक शतक बनाने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी। सुनील गावस्कर ने दो बार एक सीरीज में चार शतक बनाने का कमाल किया है।

कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा शतक

4 – सर डॉन ब्रैडमैन बनाम भारत, 1947/48 (घरेलू)
4 – सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज, 1978/79 (घरेलू)
4 – शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, 2025 (विदेशी)**

एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शतक

4 – सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज, 1971 (विदेश में)
4 – सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज, 1978/79 (घरेलू)
4 – विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2014/15 (विदेश में)
4 – शुभमन गिल बनाम इंग्लैंड, 2025 (विदेश में)