
फेमस फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप का शानदार आगाज हो चुका है। भारतीय टीम के स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री भी पहले मुकाबले से पहले मैदान पर पहुंचे। उन्होंने इस इवेंट के साथ ही खेल को लेकर काफी बातचीत की। इस इवेंट का लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
134वें डूरंड कप का हुआ आयोजन
फेमस इवेंट डूरंड कर का आयोजन असम के कोकराझार में रविवार को हुआ। देश के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट 134वें इंडियनऑयल ड्यूरंड कप का आगाज काफी शानदार रहा है। कोकराझार लगातार तीसरे साल इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। टूर्नामेंट के ग्रुप डी के पहले रोमांचक मैच में आईटीबीपी एफसी ने कार्बी आंगलोंग मोर्निंग स्टार एफसी (केएएमएमएस एफसी) को 2-1 से हरा दिया। इस मौके पर तमाम वीआईपी के साथ ही सुनील छेत्री भी शामिल हुए।
क्या बोले सुनील छेत्री
डूरंड कप के आयोजन के समय सुनील छेत्री ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि खेलों में जो सपना देखना है, वह दूर नहीं है। खेल ही वह शक्ति है जो किसी भी स्थान को बदल सकता है और फुटबॉल देश में यह भूमिका निभाने के लिए सबसे उपयुक्त खेल है। इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाइए।
कुत्तों के शो ने बटोरी वाहवाही
इस इवेंट के आयोजन में हॉट एयर बलून डिस्प्ले, भंगड़ा, कुत्तों का शो, कई जुगलबंदी, बदलुराम का बदन गीत की भावुक प्रस्तुति, और जॉय बरुआ एंड बैंड की सजीव धुनों ने दर्शकों को बांधे रखा। जहां पर कुत्तों का शो काफी पसंद किया गया। वहीं, इवेंट के ग्रुप डी मुकाबले में इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस एफसी (आईटीबीपी एफसी) ने एक कड़े मुकाबले में कार्बी आंगलोंग मोर्निंग स्टार एफसी (केएएमएमएस एफसी ) को 2-1 से शिकस्त दी।
ये मुकाबला कोकराझार के एसएआई स्टेडियम में रंगारंग उद्घाटन समारोह के बाद खेला गया। इस वर्ष ग्रुप डी में मोर्निंग स्टार एफसी और आईटीबीपी के अलावा बोडोलैंड एफसी और पंजाब एफसी (आईएसएल) भी शामिल हैं। कुल 7 मैच, जिनमें एक नॉकआउट मुकाबला भी होगा, एसएआई स्टेडियम में खेले जाएंगे और फुटबॉल प्रेमी कोकराझार के सभी मैचों में खचाखच भीड़ की उम्मीद है।




