
नेशनल बैंक टेनिस टूर्नामेंट में कनाडा के गैब्रियल डायलो को मिली हार, तीसरे दौर में पहुंची टेलर फ्रिट्ज
टेनिस टूर्नामेंट में टेलर फ्रिट्ज ने कनाडा के गैब्रियल डायलो को हराकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। दूसरी वरीयता प्राप्त अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज ने कनाडा के छह फुट आठ इंच लंबे गैब्रियल डायलो ने मात दीय़ उन्होंने टूर्नामेंट में 6-4, 6-2 से हराकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया।
टेलर फ्रिट्ज ने दी गैब्रियल डायलो को मात
अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज ने नेशनल बैंक टेनिस टूर्नामेंट में चेक गणराज्य के 19वीं वरीयता प्राप्त जिरि लेहेका को मात दी है। जिन्होंने फ्रांस के 15वीं वरीयता प्राप्त आर्थर फिल्स को 3-6, 6-3, 6-4 से हराया है। इस टूर्नामेंट में बाकी के मैचों पर नजर डालें, तो अमेरिका के बेन शेल्टन ने हमवतन ब्रेंडन नकाशिमा को 6-7, 6-2, 7-6 से मात दी। अब वो इटली के 13वीं वरीयता प्राप्त फ्लावियो कोबोली से खेलेंगे। रूस के छठी वरीयता प्राप्त आंद्रेइ रूबलेव ने इटली के लोरेंजो सोनेगो को 5-7, 6-4, 6-3 से हराया । सातवी वरीयता प्राप्त अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो ने आस्ट्रेलिया के अलेक्जेंडर वुकिच को 6-3, 4-6, 6-3 से मात दी। अब वह ऑस्ट्रेलिया के ही एलेक्स डि मिनौर से खेलेंगे।
दो बार चैंपियन को मिली सेवास्तोवा से हार
नेशनल बैंक ओपन टूर्नामेंट में दो बार की पूर्व चैंपियन जेसिका पेगुला नेशनल बैंक ओपन टूर्नामेंट के तीसरे दौर में अनास्तासिया सेवास्तोवा से 6-3, 4-6, 1-6 से हार गई। लातविया की 35 वर्ष की सेवास्तोवा 2018 में 11वीं रैंक पर थीं, लेकिन अब 386वें स्थान पर खिसक गईं। अब उनका सामना जापान की नाओमी ओसाका से होगा जिन्होंने लातविया की येलेना ओस्टापेंको को 6-2, 6-4 से हराया।
वहीं, बाकी के मैचों की बात करें, तो विम्बलडन चैम्पियन पोलैंड की इगा स्वियातेक ने जर्मनी की इवा लिस को 6-2, 6-2 से हराया। अब उनका सामना डेनमार्क की क्लारा टाउसन से होगा जिन्होंने यूक्रेन की यूलिया स्टारोडुबत्सेवा को 6-3, 6-0 से मात दी। पांचवीं वरीयता प्राप्त अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा ने इंग्लैंड का एम्मा रादुकानू को 6-2, 6-1 से हराया। अब वह यूक्रेन की दसवीं वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना से खेलेंगी जिन्होंने रूस की अन्ना कालिंस्काया को 6-1, 611 से शिकस्त दी। छठी वरीयता प्राप्त अमेरिका की मेडिसन कीस ने हमवतन कैटी मैकनैली को 2-6, 6-3, 6-3 से हराया है।




