टेनिस

नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट में उलटफेर, बेन शेल्टर ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

टेनिस टूर्नामेंट नेशनल बैंक ओपन टेनिस में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। अमेरिकी खिलाड़ी बेन शेल्टन ने इटली की फ्लावियो कोबोली को हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया है। मैच बेहद रोमांचक रहा, लेकिन आखिर में नेशनल बैंक ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी ने स्थान बनाया।

बेन शेल्टन ने नेशनल बैंक ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नेशनल बैंक ओपन टेनिस में अमेरिकी खिलाड़ी बेन शेल्टन ने क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया है। चौथी वरीयता प्राप्त अमेरिका के बेन शेल्टन ने 13वीं वरीयता प्राप्त इटली के फ्लावियो कोबोली को 6-4, 4-6, 7-6 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। जिसके बाद अब उनका मुकाबला आस्ट्रेलिया के नौवीं वरीयता प्राप्त एलेक्स डि मिनौर से होगा।

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलेक्स डि मिनौर ने अमेरिका के सातवीं वरीयता प्राप्त फ्रांसिस टियाफो को 6-2, 4-6, 6-4 से हराया था। इससे पहले छठी वरीयता प्राप्त रूस के आंद्रे रुबलेव अपने मुकाबले में स्पेन के अलेजांद्रो फोकिना से 6-7, 7-6, 3-0 से आगे थे जब थकान के कारण फोकिना ने कोर्ट छोड़ दिया। रुबलेव का सामना अब अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज और चेक गणराज्य के जिरि लेहेका के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

डेनमार्क की क्लारा टॉसन ने पोलैंड की इगा स्वियातेक को 7-6, 6-3 से हराकर नेशनल बैंक ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। अब उनका सामना अमेरिका की मेडिसन कीस से होगा जिन्होंने चेक गणराज्य की 11वीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना मुचोवा को 4-6, 6-3, 7-5 से मात दी।