
हो जाइए तैयार क्योंकि फिर बढ़ने वाला क्रिकेट का रोमांच, सामने आया मैच का शेड्यूल
भारत जुलाई 2026 में इंग्लैंड दौरे पर पांच टी-20 मैच खेलेगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम युवा खिलाड़ियों के साथ उतरेगी। रिंकू सिंह, संजू सैमसन और चहल जैसे खिलाड़ी रोमांच बढ़ाएंगे। सीरीज का शेड्यूल जारी हो चुका है।
भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला अब टी-20 फॉर्मेट में होगा जहां हर गेंद पर रफ्तार, चौके-छक्के और रोमांच का डोज मिलेगा. बता दें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबरी पर छूटने के बाद, अब टीम इंडिया जुलाई में इंग्लैंड का दौरा करेगी.
हो जाइए तैयार, क्योंकि क्रिकेट का असली तूफान फिर से आने वाला है. भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला अब टी-20 फॉर्मेट में होगा जहां हर गेंद पर रफ्तार, चौके-छक्के और रोमांच का डोज मिलेगा. बता दें पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबरी पर छूटने के बाद, अब टीम इंडिया जुलाई 2026 में इंग्लैंड का दौरा करेगी. खबरों की मानें तो ये पांच मैचों की टी-20I सीरीज 1 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक खेली जाएगी. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ECB ने मैचों के वेन्यू पहले ही घोषित कर दिए हैं.
डरहम
मैनचेस्टर
नॉटिंघम
ब्रिस्टल
साउथैम्प्टन
ECB इस सीरीज को 2026 टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारियों का अहम हिस्सा मान रहा है, जबकि भारत के लिए ये दौरा प्रयोग और युवा खिलाड़ियों को परखने का सुनहरा मौका होगा.
सूर्या-रिंकू की जोड़ी का फिर दिखेगा कमाल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे, जो टी-20 फॉर्मेट में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. हार्दिक पंड्या ऑलराउंड क्षमता से टीम का संतुलन बनाएंगे. ओपनिंग में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पावर-प्ले में तेज शुरुआत देने का काम करेंगे. रिंकू सिंह फिनिशर के रूप में आखिरी ओवरों में छक्कों की बरसात करेंगे. गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह की तेज गेंदें, युजवेंद्र चहल का स्पिन जाल और रवि बिश्नोई की गुगली विरोधी बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द बनेंगी.
IPL के नए सितारों को मिल सकता है मौका
आईपीएल 2026 में उभरकर आए नए चेहरों को भी इस दौरे में मौका मिल सकता है, जिससे टीम को ताजगी और आक्रामकता दोनों मिलेंगी. ये खिलाड़ी इंग्लैंड की धरती पर खुद को साबित करने के लिए बेकरार होंगे क्योंकि इंग्लैंड की तेज पिचों और बाउंस का सामना करते हुए भारतीय बल्लेबाज अपनी ताकत से जवाब देंगे. गेंदबाजों के लिए ये सीरीज कौशल और नर्व्स की परीक्षा होगी. फैंस के लिए ये सीरीज क्रिकेट का महोत्सव होगी, जहां हर मैच में नई कहानी लिखी जाएगी.
W88 Sports News




