टेनिस

ग्लैमर क्वीन से सुपर मॉम तक: अन्ना कुर्निकोवा की नई तस्वीरों ने फैन्स को किया खुश

टेनिस स्टार अन्ना कुर्निकोवा की नई पारिवारिक तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें वह बच्चों संग मार्शल आर्ट्स क्लास जाती नजर आईं. पहले स्वास्थ्य को लेकर चिंतित फैन्स अब उन्हें फिट और खुश देखकर राहत महसूस कर रहे हैं.

टेनिस की दुनिया में अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस अंदाज से मशहूर रहीं अन्ना कुर्निकोवा अब पूरी तरह परिवार के साथ वक्त बिता रही हैं. कभी विश्व नंबर-8 तक पहुंचने वाली यह स्टार खिलाड़ी अब अपने तीन बच्चों की देखभाल में व्यस्त हैं. हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिनमें वह बच्चों को मार्शल आर्ट्स क्लास लेकर जाती नजर आईं.

स्वास्थ्य चिंताओं के बाद फैन्स को मिला सुकून
साल की शुरुआत में अन्ना को मियामी के शॉपिंग सेंटर में व्हीलचेयर और ऑर्थोपेडिक बूट के साथ देखा गया था. उस वक्त उनकी सेहत को लेकर फैन्स काफी चिंतित हो गए थे. मगर करीब आठ महीने बाद उनकी नई तस्वीरों ने सबको राहत दी है. इस बार वह बेहद फिट और खुश दिखीं.

बच्चों संग कैजुअल अंदाज
44 साल की अन्ना ने इस मौके पर सफेद हुडी, ब्लैक बाइक शॉर्ट्स और नाइकी स्नीकर्स पहनकर बेहद सिंपल लेकिन आकर्षक लुक चुना. बालों को काले स्क्रंची से बांधकर उनका नैचुरल चार्म और भी निखर गया. उनके बच्चे भी पूरी तरह कराटे क्लास के मूड में थे. बड़ी बेटी लूसी के हाथ में टेडी बियर देखकर यह फैमिली मोमेंट और भी प्यारा बन गया.

करियर और ग्लैमर की चमक
2003 में चोटों के चलते संन्यास लेने वाली अन्ना ने टेनिस में शानदार उपलब्धियां हासिल कीं. वह 1999 में डबल्स वर्ल्ड नंबर-1 बनीं और मार्टिना हिंगिस के साथ ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता. सिंगल्स में उन्होंने 1997 विम्बलडन सेमीफाइनल तक का सफर तय किया. कोर्ट के बाहर भी वह उतनी ही चर्चित रहीं और 2002 में उन्हें ‘दुनिया की सबसे सेक्सी महिला’ का खिताब मिला.

एनरिक इग्लेसियस संग रिश्ता
अन्ना इस समय अपने लंबे समय के पार्टनर, स्पेनिश पॉप स्टार एनरिक इग्लेसियस के साथ मियामी में रहती हैं. दोनों की मुलाकात 2001 में म्यूजिक वीडियो Escape के दौरान हुई थी. उनकी शादी को लेकर आज भी रहस्य बना हुआ है. इग्लेसियस कई बार अन्ना को “मेरी पत्नी” कह चुके हैं, लेकिन खुद मानते हैं कि उनके लिए असली मायने अच्छे माता-पिता बनने के हैं, न कि शादी का दर्जा.

W88 Sports News