
क्रिकेट का सबसे अनोखा रिकॉर्ड – विराट-सचिन भी नहीं कर पाए ये कमाल, सिर्फ ये खिलाड़ी कभी डक पर आउट नहीं हुए!
क्रिकेट इतिहास में कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अपने पूरे वनडे करियर में कभी डक पर आउट नहीं हुए। इस अनोखे रिकॉर्ड में जैक्स रूडोल्फ, केप्लर वेसल्स, पीटर कर्स्टन और भारत से यशपाल शर्मा शामिल हैं।
क्रिकेट ऐसा खेल है जहां हर दिन कोई न कोई नया इतिहास बनता है. कभी एक ओवर में 6 छक्के लगते हैं, तो कभी गेंदबाज डबल हैट्रिक ले लेता है. लेकिन इस खेल में कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी हैं, जो बेहद दुर्लभ हैं. इनमें से एक है पूरे करियर में कभी भी डक (0 रन) पर आउट न होना.
जैक्स रूडोल्फ – कभी शून्य पर नहीं आउट
साउथ अफ्रीका के भरोसेमंद बल्लेबाज जैक्स रूडोल्फ ने 45 वनडे मैच खेले और 1174 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 7 अर्धशतक जड़े और 6 बार नाबाद रहे. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 81 रन रहा. सबसे खास बात यह है कि अपने पूरे वनडे करियर में वे कभी भी शून्य पर आउट नहीं हुए.
दो देशों के लिए खेलने वाला खिलाड़ी भी शामिल
केप्लर वेसल्स ऐसे इकलौते खिलाड़ी रहे जिन्होंने दो देशों – ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका – के लिए वनडे क्रिकेट खेला. उन्होंने 109 वनडे में 3367 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं. उनका उच्चतम स्कोर 107 रन रहा और वे करियर में कभी डक पर आउट नहीं हुए.
भारत से सिर्फ एक नाम
इस खास रिकॉर्ड में भारत से सिर्फ यशपाल शर्मा का नाम शामिल है. उन्होंने 42 वनडे मैचों में 883 रन बनाए. 4 अर्धशतक जड़े और उनका बेस्ट स्कोर 89 रन रहा. खास बात यह कि यशपाल शर्मा अपने पूरे वनडे करियर में कभी भी शून्य पर आउट नहीं हुए.
तीन साल का करियर, पर रिकॉर्ड कायम
साउथ अफ्रीका के पीटर कर्स्टन ने भले ही सिर्फ तीन साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला हो, लेकिन इस सूची में उनका नाम भी दर्ज है. उन्होंने 40 वनडे मैचों में 1293 रन बनाए, जिसमें 9 अर्धशतक शामिल हैं. उनका उच्चतम स्कोर 97 रन रहा और वे भी कभी डक पर आउट नहीं हुए.
W88 Sports News




