
BCCI Election 2025: रोजर बिन्नी की विदाई, नए अध्यक्ष पर टिकी नजर, 28 सितंबर को मुंबई में होंगे चुनाव
BCCI चुनाव 2025 की तारीख तय हो गई है। रोजर बिन्नी 70 वर्ष की आयु के कारण पद छोड़ रहे हैं। 28 सितंबर को मुंबई में AGM होगी, जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव चुने जाएंगे।
बीसीसीआई में होने वाले चुनावों की तारीख का ऐलान हो चुका है। रोजर बिन्नी की जगह कौन नया अध्यक्ष बनेगा, इसके अलावा सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर कौन आएगा इसका सस्पेंस अभी बाकी है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में इस साल बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बोर्ड की 94वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) की तारीख तय कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक बीसीसीआई चुनाव 28 सितंबर 2025 को मुंबई स्थित मुख्यालय में होंगे, जहां अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर नियुक्तियां की जाएंगी।
रोजर बिन्नी के पद छोड़ने की वजह
वर्तमान अध्यक्ष रोजर बिन्नी की उम्र 70 साल से अधिक हो चुकी है, जिस वजह से उन्हें पद छोड़ना पड़ा है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि उनका उत्तराधिकारी कौन बनेगा। अध्यक्ष पद को लेकर कई नामों की चर्चा तेज है, लेकिन आधिकारिक ऐलान AGM के दिन ही होगा।
देवजीत सैकिया ने सभी राज्य क्रिकेट संघों को संदेश देते हुए अपने स्टेटमेंट में लिखा, “सभी को नोटिस जारी किया जाता है कि 94वीं वार्षिक बैठक 28 सितंबर को मुंबई स्थित बीसीसीआई के हेडक्वार्टर्स में होगी।” सभी से इस बैठक में मौजूद रहने का आग्रह किया गया है।”
सचिव पद पर बदलाव की संभावना कम
वहीं, सचिव पद पर किसी बड़े फेरबदल की संभावना नहीं दिख रही। जय शाह के इस्तीफे के बाद यह जिम्मेदारी देवजीत सैकिया ने संभाली थी और AGM में उनके बने रहने की संभावना सबसे अधिक मानी जा रही है। इसके अलावा कोषाध्यक्ष प्रभतेज भाटिया और संयुक्त सचिव रोहन देसाई के भी अपने पदों पर बने रहने की पूरी संभावना है।
आईपीएल चेयरमैन पद पर नया चेहरा
आईपीएल चेयरमैन अरुण सिंह धूमल का छह साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। नियमों के मुताबिक अब उन्हें तीन साल के “कूल-ऑफ पीरियड” पर जाना होगा। ऐसे में चर्चा है कि अनिरुद्ध चौधरी नए आईपीएल चेयरमैन के रूप में उनकी जगह ले सकते हैं।
एशिया कप फाइनल और BCCI चुनाव
28 सितंबर को दुबई में एशिया कप 2025 का फाइनल खेला जाना है। इसका मतलब है कि बीसीसीआई का कोई भी उच्च अधिकारी फाइनल मुकाबले को लाइव देखने नहीं पहुंच पाएगा। इस बैठक में बीसीसीआई अध्यक्ष पद पर भी फैसला लिया जाना है, जो फिलहाल खाली पड़ा है। दूसरी ओर आईपीएल चेयरमैन अरुण सिंह धूमल का 6 साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है, जिसके कारण वो 3 साल के अनिवार्य कूल-ऑफ पीरियड पर जा सकते हैं।
इन पदों पर होगी नियुक्ति
वैसे तो अधिकांश अधिकारी अपने-अपने पद पर बने रह सकते हैं। मगर 94वीं वार्षिक बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्ति होनी है।
W88 Sports News




