
अब रिश्तों से दूरी, करियर पर फोकस: ‘फीमेल सलमान खान’ बनीं धनश्री वर्मा
अमेजन प्राइम के शो राइज एंड फॉल में धनश्री वर्मा ने तलाक के बाद अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अब वह रिश्तों से दूर रहकर सिर्फ करियर और पर्सनल ग्रोथ पर फोकस करेंगी और खुद को “फीमेल सलमान खान” मानती हैं।
इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा कुछ वक्त पहले अपने तलाक को लेकर काफी चर्चा में बने थे। अब धनश्री ने अमेजन प्राइम के फेमस रियलिटी शो राइज एंड फॉल में अपने रिश्ते के बारे में बात कर रही है
अमेजन प्राइम के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में इन दिनों कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर धनश्री वर्मा खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। शो के ताजा एपिसोड में उन्होंने पहली बार अपने तलाक और पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। इंडियन क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से मार्च 2025 में आधिकारिक रूप से अलग होने के बाद, अब धनश्री ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी नए रिश्ते में पड़ने के बारे में सोच भी नहीं रही हैं।
फेमस कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर धनश्री वर्मा अमेजन प्राइम के शो राइज एंड फॉल में शामिल हुई हैं। 6 सितंबर से ये शो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रहा है। शो के हालिया एपिसोड में धनश्री ने अपनी पर्सनल लाइफ और तलाक को लेकर बात की है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि उन्होंने तलाक के बाद से आगे किसी नए रिश्ते के बारे में नहीं सोचा है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वो इंडस्ट्री की फीमेल सलमान खान बनेंगी।
धनश्री ने मजाकिया अंदाज़ में शेयर किया कि उन्होंने एक सपना देखा था, जिसमें वह ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के सरसों के खेतों वाले सीन में खड़ी थीं। इस पर शो के एक कंटेस्टेंट नयनदीप ने उनसे पूछा कि क्या वो अब अपने सपनों के पार्टनर से मिलने को तैयार हैं। इस सवाल पर धनश्री ने मुस्कुराते हुए साफ कहा—“मैं अब अपनी जिंदगी में किसी को भी नहीं चाहती।”
धनश्री ने कहा कि मैंने अपने रिश्ते को लेकर काफी कुछ झेला है, अब कोई रिश्ता नहीं चाहती। आगे उन्होंने कहा, मैं इंडस्ट्री का फीमेल सलमान खान बनकर खुश हूं। इसके साथ ही उन्होंने अपने करियर के बारे में और पर्सनल ग्रोथ पर फोकस करने के बारे में कहा। शो में लोगों को धनश्री काफी पसंद आ रही हैं। धनश्री की शादी की बात करें। तो दिसंबर, 2020 में उन्होंने युजवेंद्र चहल से शादी रचाई थी, लेकिन इस साल यानी मार्च, 2025 में दोनों ने ऑफिशियल तौर पर तलाक ले लिया।
W88 Sports News




