
आर अश्विन रहे ILT20 नीलामी में अनसोल्ड, लेकिन BBL में ऐसा रच इतिहास सब रह गए दंग
आर अश्विन ILT20 नीलामी में अनसोल्ड रहे, लेकिन बिग बैश लीग में शामिल होकर उन्होंने इतिहास रच दिया। संन्यास के बाद बीबीएल से जुड़ने वाले वह पहले भारतीय इंटरनेशनल क्रिकेटर बने और नया करियर अध्याय शुरू किया।
हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सहित भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले 37 वर्षीय अश्विन को लीग के इतिहास की पहली नीलामी में शामिल किया गया था। अश्विन का बेस प्राइज 1.06 करोड़ रुपये था।
भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को 1 अक्टूबर को ILT20 सीजन-4 की नीलामी में कोई खरीदार नहीं मिला। हाल ही में आईपीएल और भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले अश्विन को 1.06 करोड़ रुपये ($120,000) बेस प्राइज में नीलामी सूची में रखा गया था, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनके लिए बोली लगाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई।
बिग बैश लीग में लेंगे हिस्सा
गौरतलब हो कि पिछले महीने अश्विन को बिग बैश लीग (बीबीएल) के 15वें संस्करण के लिए सिडनी थंडर ने साइन किया था। 39 वर्षीय अश्विन 14 दिसंबर से 25 जनवरी तक होने वाले बीबीएल को दूसरे भाग के लिए उपलब्ध रहेंगे।
बीबीएल में खेलने वाले पहले भारतीय
अश्विन ने BBL में शामिल होकर इतिहास रच दिया है। वह आधिकारिक तौर पर बिग बैश लीग की टीम से जुड़ने वाले पहले भारतीय इंटरनेशनल क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले किसी भारतीय खिलाड़ी को बीबीएल में खेलने की अनुमति नहीं मिली थी। बीसीसीआई के नियमों के अनुसार, मौजूदा भारतीय खिलाड़ी विदेशी लीग्स में हिस्सा नहीं ले सकते। लेकिन अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल से संन्यास लेने के बाद अश्विन के लिए यह रास्ता खुल गया।
शानदार करियर और नया अध्याय
अश्विन ने हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास की घोषणा की है, जिससे वह दुनिया भर की लीगों में खेलने के पात्र हो गए हैं। इस चैंपियन ऑफ स्पिनर ने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
W88 Sports News




