
कमिंस की धमाकेदार वापसी, तीसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया में बड़ा उलटफेर. क्या होगा बड़ा ‘खेल’
पैट कमिंस इंजरी से उबरकर तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में लौट आए हैं। स्मिथ से कप्तानी वापस मिलेगी। सीरीज में 2-0 की बढ़त के बीच एडिलेड टेस्ट कमिंस के लिए बड़ी परीक्षा साबित होगा।
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है और सबसे बड़ा अपडेट ये है कि कप्तान पैट कमिंस की वापसी हो गई है। बैक इंजरी के कारण कमिंस पर्थ और ब्रिसबेन टेस्ट से बाहर थे, लेकिन एडिलेड में 17 दिसंबर से होने वाले मुकाबले में वे पूरी तरह फिट माने जा रहे हैं। टीम में कमिंस की वापसी को छोड़कर कोई बदलाव नहीं किया गया। कोच एंड्र्यू मैक्डॉनल्ड ने बताया कि टीम को अपने नियमित कप्तान को फिर से एक्शन में देखने का इंतजार है।
स्मिथ से कप्तानी वापस लेंगे कमिंस
कमिंस के बाहर रहने पर कप्तानी की जिम्मेदारी स्टीव स्मिथ को दी गई थी और उन्होंने दोनों टेस्ट जीतकर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। स्मिथ की कप्तानी में पर्थ और ब्रिसबेन दोनों मैच 8 विकेट से जीते गए। अब जब सीरीज जीतने के बेहद करीब ऑस्ट्रेलिया खड़ा है, कमिंस की वापसी के साथ उनपर यह सिलसिला जारी रखने की बड़ी जिम्मेदारी भी आ गई है। स्मिथ अब सिर्फ बल्लेबाज की भूमिका में नजर आएंगे, लेकिन कप्तानी में मिली सफलता उनके प्रदर्शन के लिए बड़ा आत्मविश्वास साबित होगी।
एडिलेड में कमिंस की असली परीक्षा
इंजरी के बाद वापसी करने वाले किसी भी खिलाड़ी के लिए लय पकड़ना आसान नहीं होता, लेकिन कमिंस पर दोगुना दबाव है क्योंकि उनकी टीम पहले ही सीरीज में मजबूत स्थिति में है। एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के खिलाफ 10वां टेस्ट खेलेगी। इससे पहले यहां खेले 9 टेस्ट में 5 जीत और 2 हार उसका रिकॉर्ड रहा है। हालांकि इंग्लैंड मुकाबला आसान नहीं होने वाला। कमिंस के सामने चुनौती सिर्फ अपनी फिटनेस नहीं, बल्कि स्मिथ द्वारा बनाई गई जीत की लय को आगे बढ़ाने की भी है।
तीसरे टेस्ट की मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम
तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी लगभग पूरी ताकत बरकरार रखी है। टीम में पैट कमिंस, स्टार्क, नाथन लायन, ट्रेविस हेड, ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन जैसे बड़े नाम मौजूद हैं। स्कॉट बोलैंड और कैमरन ग्रीन जैसे खिलाड़ी टीम की गहराई को और मजबूत बनाते हैं। इंग्लैंड के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा होगा, क्योंकि हार की स्थिति में सीरीज लगभग हाथ से निकल जाएगी। अब सबकी निगाहें कमिंस की कप्तानी और गेंदबाजी पर होंगी—क्या वे वापसी में वही पुरानी लय दिखा पाएंगे?
W88 Sports News




