क्रिकेट

6 छक्के मार युवराज सिंह की दिलाई पाकिस्तानी बल्लेबाज ने याद, धुआं-धुआं कर दिया अकेले मैदान !

हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान के अब्बास अफरीदी ने कुवैत के खिलाफ एक ओवर में लगातार 6 छक्के जड़ दिए. युवराज सिंह की याद ताज़ा कर अफरीदी ने 12 गेंदों में 55 रन ठोके और पाकिस्तान को धमाकेदार जीत दिलाई.

हांगकांग सिक्सेस के हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान के अब्बास अफरीदी ने ऐसा करतब कर दिखाया जिसने पूरे टूर्नामेंट की हवा बदल दी. कुवैत के खिलाफ एक ही ओवर में लगातार 6 छक्के लगाकर अफरीदी ने सीधे-सीधे युवराज सिंह की याद ताज़ा कर दी. छोटा मैदान, फुल एंटरटेनमेंट वाला फॉर्मेट और अब्बास का आक्रमण इन सबने मिलकर मैच को रनों के आतिशबाज़ी शो में बदल दिया. गेंदबाज़ों की हालत ऐसी हो गई जैसे उन्हें समझ ही नहीं आया कि गेंद फेंकें या विकेटकीपर को पकड़ाएं.

38 रनों का ओवर, मैच पलटने का पावर!
कुवैत का गेंदबाज़ यासीन पटेल जब अपना ओवर डालने आया तो शायद उसे खुद भी अंदाजा नहीं था कि सामने क्या होने वाला है. ओवर की हर गेंद मैदान के पार जाती गई, दर्शक उछलते गए और स्कोरबोर्ड आग की तरह बढ़ता गया. आखिरी गेंद कमर के ऊपर फेंकी गई तो नो-बॉल करार दी गई, यानी बोनस भी मिला. 5वें ओवर में 38 रन बनने के बाद मैच पूरी तरह पाकिस्तान की मुट्ठी में आ चुका था। पाकिस्तान को 124 का बड़ा टारगेट मिला था, लेकिन अब्बास अफरीदी ने अकेले स्कोर को 57 से 95 तक पहुंचा दिया और आते ही मैच का रंग बदल दिया.

अफरीदी ने उड़ाई कुवैत की नींद
अब्बास अफरीदी ने कुल 12 गेंदों में 55 रन की विस्फोटक पारी खेली. मैदान में हर शॉट ऐसा था जैसे गेंद को आसमान में ही छोड़ आने की कसम खाई हो. उनके साथ शाहिद अजीज़ ने भी 5 गेंदों में 23 रन बनाकर मदद की, और पाकिस्तान ने सिर्फ 6 ओवरों वाले मैच में ये रिकॉर्ड चेज़ आसानी से कर लिया. टूर्नामेंट में रिकॉर्ड बुक नहीं बनती, लेकिन ये कारनामा इतना बड़ा था कि सोशल मीडिया पर धुआंधार वायरल होने लगा.

तेज गेंदबाज, लेकिन बल्ले से भी घातक

24 साल के अब्बास अफरीदी आमतौर पर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज़ के रूप में जाने जाते हैं. उनके नाम 24 T20 इंटरनेशनल में 38 विकेट हैं। पिछले साल T20 वर्ल्ड कप में भी खेल चुके हैं, लेकिन इस मुकाबले ने उनकी पहचान एक ऑलराउंडर के रूप में नई ऊंचाई पर पहुंचा दी. उनकी 6-6 छक्कों वाली पारी न सिर्फ मैच विनिंग थी बल्कि मनोरंजन का ऐसा डोज़ थी जिसने टूर्नामेंट को नई लाइमलाइट दे दी.

W88 Sports News