
अनाया बांगर का नया सफर! लड़के से लड़की बनने के बाद दिखेंगी रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में
ट्रांसजेंडर आइकॉन अनाया बांगर पहली बार रिएलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में नजर आएंगी। MX Player पर रोज दोपहर 12 बजे शो प्रसारित होगा। अनाया ने इंस्टाग्राम पर फैंस से प्यार और सपोर्ट मांगा।
ट्रांसजेंडर आइकॉन अनाया बांगर इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा खुलासा किया और अब एक नया कदम भी उठाया है। लड़के से लड़की बनने के बाद पहली बार वह किसी रिएलिटी शो का हिस्सा बनी हैं। अनाया का कहना है कि यह उनके लिए जिंदगी का अब तक का सबसे बड़ा और यादगार पल है।
सातवें आसमान पर खुशी – अनाया
अनाया बांगर ने सारी जानकारी साझा करते हुए आगे बताया कि इस शो को लेकर वो थोड़ी नर्वस भी हैं और थोड़ी एक्साइटेड भी। कुल मिलाकर उनकी खुशी शो को लेकर सातवें आसमान पर है। आखिर में उन्होंने अपने चाहने वालों का सपोर्ट भी मांगा है। उन्होंने लिखा कि लोगों का प्यार और सपोर्ट उनके लिए काफी मायने रखता है।
इससे पहले अनाया बांगर के सलमान खान के शो बिग बॉस में जाने की चर्चा चली थी। लेकिन, बाद में उस दावे का खंडन कर दिया गया। अनाया बांगर के बिग बॉस में कंटेस्टेंट बनकर जाने की बात सिर्फ अफवाह निकली।
इंस्टाग्राम हैंडल से दी गुड न्यूज
अनाया बांगर ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने बताया कि वह अब ‘राइज एंड फॉल’ नाम के रिएलिटी शो में नजर आने वाली हैं। पोस्ट में अनाया ने लिखा कि यह उनके जीवन का सबसे खास लम्हा है और वह इसे लेकर काफी एक्साइटेड और थोड़ी नर्वस भी हैं।
अनाया बांगर ‘ राइज एंड फॉल’ नाम के जिस रिएलिटी शो का हिस्सा बनी हैं, वो Amazon MX Player पर हर रोज दोपहर 12 बजे आएगा। मतलब अगर आप अनाया बांगर के फैन हैं, तो अब उन्हें MX Player पर जाकर रोज देख सकते हैं।
W88 Sports News




