
एशिया कप 2025: रिकॉर्ड्स का रोमांच – कौन तोड़ेगा विराट-भुवी का जादुई इतिहास?
एशिया कप 2025 में फैंस की नजरें विराट कोहली और भुवनेश्वर कुमार के पुराने रिकॉर्ड्स पर टिकी हैं। कोहली का 122 रन का सुपर शतक और भुवी का 5 विकेट का घातक स्पेल अब भी इतिहास रचते हैं। क्या कोई नया खिलाड़ी इन्हें तोड़ पाएगा?
एशिया कप 2025 का आगाज़ अबू धाबी में शानदार अंदाज़ में हुआ है. इस बार टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है, जिससे सभी टीमें अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारी पुख्ता कर सकें. उद्घाटन मैच में अफगानिस्तान ने हॉन्ग कॉन्ग को मात देकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की. इस बार कुल आठ टीमें मैदान में हैं, और सभी की नज़रें 28 सितंबर को दुबई में होने वाले फाइनल पर टिकी हुई हैं.
कोहली का ‘सुपर शतक’
टी20 एशिया कप के इतिहास की सबसे यादगार पारी विराट कोहली के नाम है. 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने 61 गेंदों पर नाबाद 122 रन ठोके थे. यह कोहली का पहला टी20 इंटरनेशनल शतक था, जिसने भारत को 101 रन की धमाकेदार जीत दिलाई थी. उनकी यह पारी आज भी रिकॉर्ड बुक में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है.
हांगकांग के बाबर का जलवा
2016 में हांगकांग के बाबर हयात ने भी 122 रनों की आतिशी पारी खेलकर सबका ध्यान खींचा था. उन्होंने ओमान के खिलाफ केवल 60 गेंदों पर रन बनाए थे. हालांकि मैच हांगकांग हार गया, लेकिन बाबर का यह शतक एशिया कप की सबसे चर्चित पारियों में गिना जाता है.
भुवी का खतरनाक स्पेल
गेंदबाजी की बात करें तो इस टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ एक गेंदबाज 5 विकेट लेने का कारनामा कर पाया है – भारत के भुवनेश्वर कुमार. 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने मात्र 4 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे. यह स्पेल आज भी टी20 एशिया कप के इतिहास का सबसे घातक प्रदर्शन माना जाता है.
रनों के बादशाह और पार्टनरशिप के हीरो
टी20 एशिया कप में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. 9 पारियों में उन्होंने 429 रन ठोके हैं. उनके बाद मोहम्मद रिजवान, रोहित शर्मा और बाबर हयात का नाम आता है. वहीं साझेदारी की बात करें तो कोहली-राहुल की 119 रन की जोड़ी और फखर-रिजवान की 116 रन की साझेदारी टूर्नामेंट की सबसे बड़ी साझेदारियों में गिनी जाती है.
W88 Sports News




