
2026 टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल लीक! फाइनल कहां होगा, यह तय करेगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला?
2026 टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल लीक हुआ है। टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका में होगा। सबसे बड़ा सस्पेंस फाइनल वेन्यू को लेकर है, जिसका फैसला भारत-पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचने पर निर्भर करेगा।
क्रिकेट फैंस के लिए एशिया कप की शुरुआत के बीच एक और बड़ी खबर आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2026 टी20 वर्ल्ड कप की संभावित तारीखों का खुलासा हो गया है. ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार यह वर्ल्ड कप 7 फरवरी से 8 मार्च तक खेला जाएगा. भारत और श्रीलंका इस बड़े टूर्नामेंट की सह-मेजबानी करेंगे.
फाइनल का वेन्यू बनेगा चर्चा का मुद्दा
सबसे बड़ा सस्पेंस फाइनल के वेन्यू को लेकर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फाइनल मैच अहमदाबाद या कोलंबो में खेला जा सकता है. दिलचस्प बात यह है कि इसका फैसला भारत और पाकिस्तान के फाइनल में पहुंचने या न पहुंचने पर निर्भर करेगा. यानी अगर दोनों टीमें फाइनलिस्ट बनती हैं, तो फाइनल अहमदाबाद में होना लगभग तय माना जा रहा है.
वर्ल्ड कप का फॉर्मेट और क्वालिफाई कर चुकी टीमें
2024 की तरह इस बार भी कुल 20 टीमें टूर्नामेंट का हिस्सा होंगी. इन्हें पांच-पांच टीमों के चार ग्रुप में बांटा जाएगा. ग्रुप स्टेज के बाद सुपर-8 राउंड खेला जाएगा, फिर सेमीफाइनल और फाइनल से विजेता तय होगा. अभी तक 15 टीमों ने टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर लिया है. इनमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, USA, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, कनाडा, नीदरलैंड्स और इटली शामिल हैं. पांच टीमें अभी तय होना बाकी हैं.
गत चैंपियन के तौर पर भारत की चुनौती
भारत इस वर्ल्ड कप में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगा. पिछले साल भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर खिताब जीता था. अब सभी की नजरें इस पर होंगी कि क्या टीम इंडिया अपने खिताब को बरकरार रख पाती है या नहीं.
W88 Sports News




