
Ro-Ko पर आखिर कौन सी दिखाई BCCI ने सख्ती, एक रिपोर्ट ने कर दिया सबकुछ साफ, आप भी जानिए
BCCI ने विराट कोहली और रोहित शर्मा पर नई सख्ती दिखाई है. अब टीम से बाहर रहने पर दोनों को घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य होगा. बोर्ड की ‘यंग ब्लड’ नीति के चलते Ro-Ko की वनडे जगह भी खतरे में है।
भारतीय क्रिकेट की दो सबसे बड़ी हस्तियां विराट कोहली और रोहित शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी बैटिंग नहीं, बल्कि BCCI की सख्ती है. दरअसल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भले दोनों को टीम में शामिल किया गया है, लेकिन अंदर की खबर साफ बताती है कि अब इन दोनों दिग्गजों का वनडे भविष्य भी अधर में लटक गया है. बता दें विराट और रोहित पहले ही टेस्ट और टी20 फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, और अब उनका करियर वनडे तक सिमट गया है वो भी ऐसे वक्त में जब सालभर में मुश्किल से कुछ वनडे खेले जाते हैं. सूत्र बताते हैं कि बोर्ड अब यंग ब्लड पॉलिसी पर काम कर रहा है और यही वजह है कि दोनों दिग्गजों के लिए टीम में जगह अब ऑटोमैटिक नहीं मानी जाएगी.
नाम नहीं, परफॉर्मेंस ही टिकट दिलाएगा.
चयन समिति के चेयरमैन अजीत अगरकर ने टीम का ऐलान करते हुए दो टूक कहा कि जो खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम से बाहर हैं या आराम पर हैं, उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना ही होगा. ये नीति अब सब पर लागू है. यानी, चाहे वो विराट हों या रोहित अगर टीम से बाहर रहते हैं, तो रणजी या विजय हजारे ट्रॉफी में खेलना पड़ेगा. इसका मतलब साफ है कि अब सीनियरिटी नहीं, उपलब्धता से तय होगा कि कौन टीम इंडिया में रहेगा. बता दें पिछले सीजन में दोनों दिग्गजों को घरेलू क्रिकेट खेलते देखा भी गया था, और अब बोर्ड ने इस शर्त को कड़ा नियम बना दिया है.
इरफान पठान ने दी Ro-Ko को सलाह
इस बीच, पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भी BCCI की लाइन पर चलते हुए Ro-Ko को सलाह दी है. उन्होंने कहा कि अगर दोनों दिग्गज खिलाड़ी वनडे फॉर्म में रहना चाहते हैं, तो उन्हें घरेलू क्रिकेट में वापसी करनी होगी. वहां से आत्मविश्वास और फिटनेस दोनों मिलेंगे. पठान का कहना है कि अब वर्ल्ड कप 2027 दूर नहीं, लेकिन तभी तक रोहित-विराट रह पाएंगे जब वे नियमित खेलते रहें. बीसीसीआई का ये कदम साफ संकेत है कि अब बिग टू को भी अपनी जगह पक्की करने के लिए मैदान में पसीना बहाना होगा.
W88 Sports News




