क्रिकेट

पहले मिली भारत से पाकिस्तान को हार, अब पड़ी ICC से इस खिलाड़ी को फटकार, फैंस हो गए हैरान !

भारत से करारी हार के बाद पाकिस्तान की बल्लेबाज सिदरा अमीन पर आईसीसी ने अनुशासनहीनता की कार्रवाई की. आउट होते ही बल्ला पटकने पर उन्हें लेवल-1 उल्लंघन में चेतावनी और डिमेरिट पॉइंट मिला, जिससे फैंस हैरान रह गए।

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी और इस हार के बाद पाकिस्तान टीम की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. रविवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 88 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. मैच के दौरान पाकिस्तान की बल्लेबाज सिदरा अमीन ने मैदान पर ऐसा रिएक्शन दिया कि ICC को भी दखल देना पड़ा. सिदरा, जो पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा 81 रन बनाकर टॉप स्कोरर रहीं, आउट होते ही आपा खो बैठीं थी, उन्होंने गुस्से में अपना बल्ला जोर से पिच पर दे मारा और अंपायरों ने तुरंत इसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली.

मैदान पर गुस्सा दिखाना पड़ा भारी
सिदरा अमीन पर ICC Code of Conduct के लेवल-1 उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया. आईसीसी ने इस घटना को अनुचित आचरण करार देते हुए सिदरा को आधिकारिक चेतावनी दी है और उनके रिकॉर्ड में एक डिमेरिट पॉइंट जोड़ दिया गया है. नियमों के मुताबिक, ये सबसे निचला स्तर का उल्लंघन होता है, लेकिन इसका असर खिलाड़ी के अनुशासन रिकॉर्ड पर पड़ता है. अगर आगे भी इस तरह की गलती दोहराई जाती है, तो मैच फीस कटौती या निलंबन तक की सजा हो सकती है. सिदरा ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सजा मंजूर कर ली, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस हैरान रह गए जो खिलाड़ी टीम की उम्मीद थी, वही टीम की शर्मिंदगी का कारण बन गई.

सिदरा अमीन बनीं टॉप स्कोरर
दिलचस्प बात ये है कि सिदरा अमीन पाकिस्तान की ओर से सबसे सफल बल्लेबाज रहीं. उन्होंने 106 गेंदों में 81 रन ठोके, लेकिन बाकी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. भारत की गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 200 रन के अंदर समेट दिया. मैच खत्म होने के बाद जब सिदरा की फटकार की खबर आई, तो पाकिस्तान क्रिकेट फैंस के बीच खलबली मच गई. कई यूज़र्स ने लिखा पहले भारत से हार, अब ICC की मार यही पाकिस्तान क्रिकेट की किस्मत है. बता दें पाकिस्तान महिला टीम अब 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलंबो में अगला मुकाबला खेलेगी. ये मैच उनके लिए “करो या मरो” जैसा होगा, क्योंकि लगातार हार के बाद मनोबल गिर चुका है. टीम प्रबंधन ने साफ कहा है कि खिलाड़ियों को मैदान पर संयम और फोकस रखना होगा.

W88 Sports News