
इंग्लिश बल्लेबाजों के भिड़त के पीछे का कप्तान शुभमन गिल ने किया खुलासा
मौजूदा समय में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज किसी रोमांचक फिल्म से कम नहीं है। भारतीय टीम को जीत के अब मैनचेस्टर में जीत चाहिए। पिछले तीन मैचों में भारतीय टीम और इंग्लैंड टीम के बीच में झड़प हुई थी। अब माना जा रहा है कि मैनचेस्टर में भी ऐसे में नजारे देखने को मिल सकते हैं। लेकिन अब भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पिछली बहस को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है।
शुभमन गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तोड़ी चुप्पी
भारतीय टीम के मैनचेस्टर टेस्ट में उतरने से पहले टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए। जहां पर उन्होंने मैदान पर तनाव को लेकर बात की। उन्होंने खेल की भावना पर भी सवालों का भी जवाब दिया।चौथे टेस्ट से पहले शुभमन गिल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी और इंग्लैंड की टीम पर गंभीर आरोप लगाए। शुभमन गिल और जैक क्रॉली के बीच लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन के खेल के अंत में बहस देखने को मिली थी
अब कप्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जैक क्रॉली ने समय बर्बाद करने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद शुभमन गिल भड़क गए थे। लेकिन गिल ने चौथे टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया कि बल्लेबाजी के दौरान ही नहीं, बल्कि पारी शुरू करते समय भी इंग्लैंड ने समय की बर्बादी की थी। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की टीम को खेलने के लिए 7 मिनट का समय दिया गया था, लेकिन वह पूरे 90 सेकंड देर से मैदान पर पहुंचे थे। इसके बाद मैदान पर भी उन्होंने वक्त खराब किया था।
कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि ‘इंग्लिश बल्लेबाजों के पास खेलने के लिए 7 मिनट थे। वो 90 मिनट देर से आए। 10-20 नहीं, बल्कि वे ठीक 90 सेकंड देर से आए। अगर हम उनकी स्थिति में होते, हम भी ऐसा करना चाहते थे लेकिन ऐसी चीजें करने का एक तरीका होता है। मुझे नहीं लगता कि यह खेल की भावना में था। हमारा ऐसी चीजें (विवाद) करने का कोई इरादा नहीं था लेकिन कभी-कभी भावनाएं सामने आ जाती हैं।’
शुभमन गिल को किया गया था ट्रोल
भारतीय कप्तान शुभमन गिल को उस बहस के बाद ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। सोशल मीडिया पर युवा कप्तान को लेकर काफी भला-बुरा सुनना पड़ा था। लेकिन अब उन्होंने इसे लेकर साफ शब्दों में बात की है। बता दें, शुभमन गिल के बयान ने एक बार फिर क्रिकेट में खेल की भावना को लेकर चर्चा छेड़ दी है।




