क्रिकेट

धोनी के फैंस को मिला बड़ा तोहफा, अब इस खेल में धोनी ने अजमाया दांव, पढ़ें एक क्लिक में

धोनी ने इस बार चेन्नई में अपने नए खेल वेंचर की शुरुआत की है, जो सिर्फ एक स्पोर्ट्स सेंटर नहीं बल्कि खेल प्रेमियों के लिए स्वर्ग है जहां पैडल टेनिस और पिकलबॉल जैसे उभरते खेलों को बढ़ावा मिले.

कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने इस बार क्रिकेट बैट की जगह एक नया दांव खेला है चेन्नई में उन्होंने अपने नए खेल वेंचर 7पैडल की शुरुआत की. ये सिर्फ एक स्पोर्ट्स सेंटर नहीं, बल्कि खेल प्रेमियों के लिए एक सपनों का ठिकाना है, जहां पैडल टेनिस और पिकलबॉल जैसे तेजी से लोकप्रिय हो रहे खेलों को बढ़ावा मिलेगा. बता दें धोनी ने 7पैडल का शुभारंभ चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर के साथ किया. करीब 20,000 वर्ग फुट में फैला ये सेंटर खेल और फिटनेस की हर सुविधा से लैस है. इसमें तीन पैडल टेनिस कोर्ट, एक पिकलबॉल कोर्ट, स्विमिंग पूल, जिम, रिकवरी रूम और एक कैफे शामिल है.

सिर्फ प्रोफेशनल के लिए नहीं
बताया जा रहा है कि 7पैडल हर उम्र के लोगों और खेल प्रेमियों के लिए खुला है. कोई भी यहां आकर इन खेलों का अनुभव ले सकता है, चाहे वो फिटनेस का शौकीन हो या सिर्फ मस्ती के मूड में आया हो. बता दें धोनी को कई बार पिकलबॉल खेलते देखा गया है.खासकर दुबई में ऋषभ पंत के साथ तैरते कोर्ट पर उनका खेला गया मैच सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. इस खेल को भारत में तेजी से बढ़ावा मिल रहा है और धोनी की एंट्री इसे एक अलग पहचान दे सकती है.

चेन्नई से अटूट रिश्ता
धोनी और चेन्नई का रिश्ता किसी परिचय का मोहताज नहीं है. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में उनकी लंबी साझेदारी और फैंस का बेशुमार प्यार इस शहर से उनके जुड़ाव को और मजबूत करता है. लॉन्च के मौके पर धोनी ने भावुक होकर कहाचेन्नई ने मुझे मैदान के अंदर और बाहर बहुत कुछ दिया है, और 7पैडल मेरा इस शहर के लिए धन्यवाद है. धोनी के इस कदम से चेन्नई में खेल का एक नया अध्याय शुरू हो गया है. अब यहां न सिर्फ क्रिकेट, बल्कि पैडल टेनिस और पिकलबॉल की गूंज भी सुनाई देगी. खेल प्रेमियों के लिए ये जगह सिर्फ एक सेंटर नहीं, बल्कि फिटनेस, मस्ती और जुनून का नया ठिकाना है.

W88 Sports News