क्रिकेट

ऑस्ट्रेलिया में गूंजेगी ‘रो-को’ की दहाड़, इस दिन से दिखेगा मैच का जबरदस्त रोमांच !

टी20 और टेस्ट से संन्यास लेने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे क्रिकेट में जलवा बिखेरने को तैयार है, लेकिन इस बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों के बदले तेवर देखने को मिलेंगे, जिसके पीछे की वजह भी है.

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी राहत और रोमांच से भरी खबर सामने आई है. अब ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर नीली जर्सी में मैदान पर उतरने को तैयार हैं. इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज के खत्म होने के बाद अब पूरा देश भारत के अगले मिशन पर टकटकी लगाए बैठा है और ये मिशन कोई साधारण नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज जीतने का है, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी फिर से दिखेगी

संन्यास के बाद वापसी का मौका
बता दें T-20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद रोहित और कोहली ने फटाफट क्रिकेट से विदाई ले ली थी. वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले रोहित ने लाल गेंद को अलविदा कहा और उसके बाद कोहली ने भी टेस्ट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था लेकिन अब, वनडे फॉर्मेट में उनकी वापसी फैंस के लिए किसी त्यौहार से कम नहीं है.

मैच शेड्यूल
पहला वनडे- 19 अक्टूबर, पर्थ
दूसरा वनडे- 23 अक्टूबर, एडिलेड
तीसरा वनडे- 25 अक्टूबर, सिडनी

पिछली हार का बदला लेने की बारी
तीन मैच, तीन अलग-अलग मैदान में रोहित-कोहली कंगारुओं को रौंदने के लिए उतरेंगे, जिसके पीछे की वजह पिछली हार का बदला होगा, दरअसल पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में दोनों दिग्गजों का प्रदर्शन फीका रहा था. इसी दौरे पर उनके टेस्ट करियर के सूरज का ढलना शुरू हुआ लेकिन इस बार कहानी अलग है क्योंकि ये सिर्फ एक सीरीज नहीं, बल्कि इज्जत और आत्मसम्मान की लड़ाई है. दोनों का इरादा साफ है जहां चोट लगी थी, वहीं पर वार करना है. इस सीरीज में क्रिकेट से ज्यादा जज्बात होंगे. फैंस के लिए ये मुकाबले भावनाओं का सैलाब बनेंगे, क्योंकि मैदान वही हैं जहां हार के जख्म मिले थे. अब वही पर्थ, एडिलेड और सिडनी बदले की दहाड़ के गवाह बनेंगे.

W88 Sports News