क्रिकेट

ओवल टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 आई सामने, कप्तान स्टोक्स समेत 4 खिलाड़ी हुए ड्रॉप

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड टीम के बीच में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच ओवल के मैदान पर खेला जाने वाला है। 31 जुलाई से शुरू होने वाले ओवल टेस्ट से पहले इंग्लिश टीम की प्लेइंग-11 जारी हो गई है। हर बार की तरह ही एक दिन पहले ही इंग्लिश टीम ने प्लेइंग-11 सामने रख दी है। जहां पर कप्तान बेन स्टोक्स को ही टीम से बाहर कर दिया गया है।

कप्तान बेन स्टोक्स समेत 4 खिलाड़ी टीम से बाहर

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच ओवल के मैदान पर खेला जाना है। हर बार की तरह ही इंग्लिश टीम ने एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग-11 सभी के सामने रख दी है। जिसे देखकर सभी हैरान हैं। कप्तान बेन स्टोक्स के साथ ही टीम से कुल 4 खिलाड़ियों को ड्रॉप किया गया है। इस मैच से ही इस सीरीज का निर्णय होगा।

ड्रॉप किए गए खिलाड़ियों में कप्तान बेन स्टोक्स, लियाम डॉसन, तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और ब्रायडन कार्स का नाम शामिल है। मैनचेस्टर टेस्ट में कप्तान बेन स्टोक्स को दाहिने कंधे को चोट लग गई थी। जिसके बाद वो टीम से बाहर हैं। पिछले मैच में ही उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली थी और प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए थे। इंग्लिश टीम के स्पिनर लियाम डॉसन और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के साथ ही ब्रायडन कार्स भी टीम में नहीं होंगे। इंग्लैंड बोर्ड ने जैकब बैथेल को टीम में शामिल किया है। गस एटकिंसन और जेमी ओवरटन के साथ नॉटिंघमशायर के तेज गेंदबाज जोश टंग को भी टीम में स्थान मिला है।

ओली पॉप की कप्तानी में सीरीज जीतने उतरेगी इंग्लिश टीम

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के बाहर होने के बाद ओली पॉप टीम की कप्तानी संभालेंगे। बता दें, भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड टीम के बीच में 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच ओवल के मैदान पर होगा। इसी मैच से हार-जीत का फैसला होगा। इंग्लिश टीम सीरीज में दो मैच जीतकर 2-1 से आगे है। अब ओवल में अगर मैच ड्रॉ हो जाता है, तब भी इंग्लैंड को ही जीत मिलेगी। वहीं भारतीय टीम को सीरीज ड्रॉ कराने के लिए भी जीत की दरकार है।

पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

⁠जैक क्रॉली, ⁠बेन डकेट, ⁠ओली पोप (कप्तान), ⁠जो रूट, ⁠हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, ⁠जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), ⁠क्रिस वोक्स, ⁠गस एटकिंसन, जेमी ओवरटन, ⁠जोश टंग