
अपने ही मुल्क के ‘सिक्के’ से पाकिस्तान को लगा झटका, धुआं-धुआं किया रिकॉर्ड, हर कोई हैरान !
एशिया कप 2025 में UAE के तेज गेंदबाज जुनैद सिद्दीकी ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी ध्वस्त कर दी। मुल्तान में जन्मे जुनैद ने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट चटकाए और भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर छा गए।
एशिया कप 2025 में पाकिस्तान भले ही UAE को 41 रन से हराकर सुपर-4 में पहुंच गया हो, लेकिन इस मुकाबले का सबसे बड़ा हीरो कोई पाकिस्तानी नहीं, बल्कि UAE का तेज गेंदबाज जुनैद सिद्दीकी बना. जुनैद ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी को अकेले दम पर हिलाकर रख दिया. 4 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 4 विकेट लेकर उन्होंने ऐसा कमाल किया, जिसने पूरे क्रिकेट जगत को चौंका दिया. हैरानी की बात ये है कि ये वही जुनैद हैं, जिनका जन्म पाकिस्तान के मुल्तान में हुआ था यानी पाकिस्तान को उसी के ही मुल्क का सिक्का सबक सिखा गया.
धारदार गेंदबाजी से बल्लेबाज बुरी तरह बिखरे
बता दें जुनैद का जलवा पहले ही ओवर से शुरू हो गया. उन्होंने पाकिस्तान के युवा ओपनर सईम अय्यूब को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया. इसके बाद साहिबजादा फरहान को भी ज्यादा देर टिकने नहीं दिया. मगर जुनैद की भूख यहीं खत्म नहीं हुई. उन्होंने मोहम्मद नवाज को सिर्फ 4 रन पर आउट किया और फिर विकेटकीपर मोहम्मद हारिस को भी चलता किया. उनकी धारदार गेंदबाजी देखकर पाकिस्तानी बल्लेबाज बुरी तरह बिखर गए. अगर शाहीन अफरीदी ने आखिर में ताबड़तोड़ 29 रन नहीं बनाए होते, तो पाकिस्तान का स्कोर 120 से ऊपर पहुंचना भी मुश्किल था.
4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट लिए
सबसे खास बात ये रही कि जुनैद ने एशिया कप का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया. इससे पहले 2022 में भारत के भुवनेश्वर कुमार ने दुबई की पिच पर पाकिस्तान के खिलाफ 4 ओवर में 26 रन देकर 4 विकेट लिए थे. अब जुनैद ने वही रिकॉर्ड तोड़ते हुए 18 रन देकर 4 विकेट हासिल किए यानी पाकिस्तान को उसके ही घर के लड़के ने ध्वस्त कर दिया. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं पाकिस्तान जीता जरूर, लेकिन असली बाजी तो UAE ने मार ली. बता दें जुनैद सिद्दीकी की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं. 1992 में मुल्तान में जन्मे जुनैद का बचपन कठिनाइयों से भरा रहा। परिवार चाहता था कि वो नौकरी करे, लेकिन जुनैद ने क्रिकेट का सपना नहीं छोड़ा. 2014 में वो UAE पहुंचे और वहां काम के साथ-साथ क्रिकेट खेलते रहे मेहनत रंग लाई और आखिरकार उन्हें UAE टीम में जगह मिल गई. आज उसी जुनैद ने एशिया कप में पाकिस्तान को घुटनों पर ला खड़ा किया और इतिहास रच दिया.
W88 Sports News




