क्रिकेट

IND vs PAK Asia Cup 2025: बुमराह को लेकर पाकिस्तान का ओवरकॉन्फिडेंस, जानिए कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान 14 सितंबर को दुबई में भिड़ेंगे। जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा मानी जा रही है। जानें कब और कहां देख सकते हैं इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का लाइव प्रसारण।

एशिया कप 2025 में भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान के साथ है, जो टूर्नामेंट में अभी तक का सबसे बड़ा मैच होगा। टीम ने पहले मैच में यूएई को 57 रनों पर समेटकर लक्ष्य को 4.3 ओवरों में ही हासिल कर लिया था। पाकिस्तान का भी ये दूसरा मैच होगा।

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। ये मैच टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला माना जा रहा है, जहां एक ओर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया धमाकेदार जीत दर्ज करके आ रही है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम भी जीत की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगी। लेकिन इस मैच से पहले पाकिस्तान की तरफ से बयानबाजी का सिलसिला शुरू हो गया है।

बुमराह को लेकर पाकिस्तान की बड़ी बात
जसप्रीत बुमराह अभी शानदार फॉर्म में हैं और भारत की गेंदबाजी को लीड कर रहे हैं। अगर पाकिस्तान की रणनीति बुमराह पर अटैक करने की होगी तो बेशक ही ये पाकिस्तान के लिए बैकफायर करेगा यानी इसका नुकसान पाकिस्तान को ही उठाना पड़ेगा। अगर बल्लेबाज हल्की सी भी गलती करेगा तो बुमराह से बच नहीं पाएगा।

एशिया कप से पहले ट्राई सीरीज में सैम अयूब ने 4 पारियों में सिर्फ यूएई के खिलाफ एक अच्छी पारी (67) खेली थी। जबकि यूएई के खिलाफ दूसरे मैच में उन्होंने 11 रन बनाए थे। फाइनल में 17 रन के आलावा अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में वह शून्य पर आउट हुए थे। इस फॉर्म में वह जसप्रीत बुमराह को अच्छा शॉट मारकर छक्का लगाएंगे, मुश्किल है।

बुमराह हैं भारत की ताकत
टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं। अगर पाकिस्तान ने उन पर अटैक करने की रणनीति बनाई तो ये उसी पर भारी पड़ सकता है। बुमराह अपनी लाइन-लेंथ और घातक यॉर्कर के लिए जाने जाते हैं। ज़रा सी गलती पाकिस्तान के बल्लेबाजों को भारी नुकसान में डाल सकती है।

कब और कहां देखें भारत-पाकिस्तान मैच
भारत बनाम पाकिस्तान मैच 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। भारतीय समयनुसार मैच रात को 8 बजे से शुरू होगा, टॉस आधे घंटे पहले होगा। मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी।

यह मैच सिर्फ क्रिकेट का नहीं, बल्कि भावनाओं और रोमांच का भी संगम होगा। अब देखना होगा कि तनवीर अहमद का दावा सही साबित होता है या बुमराह अपनी घातक गेंदबाजी से पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेलते हैं।

W88 Sports News