
टेनिस कोर्ट से फैशन रनवे तक: अल्कारेज-ब्रुक्स-सीनर का ‘लव ट्रायंगल’! फैन्स बोले–ये मैच अब पर्सनल हो गया
22 साल के वर्ल्ड नंबर-1 टेनिस स्टार कार्लोस अल्कारेज और ग्लैमर वर्ल्ड की मॉडल ब्रुक्स नेडर का नाम अब सबसे चर्चित लिंक-अप बन चुका है। बहन का कन्फर्मेशन, अल्कारेज का सिंगल स्टेटस और यूएस ओपन के दौरान सिनर कनेक्शन।
22 साल के टेनिस सुपरस्टार और मौजूदा वर्ल्ड नंबर-1 कार्लोस अल्कारेज का नाम इन दिनों सिर्फ उनकी जबरदस्त टेनिस से नहीं, बल्कि एक हाई-वोल्टेज ‘लव ड्रामा’ से भी जुड़ रहा है। यूएस ओपन जीतकर फिर से नंबर वन की कुर्सी हासिल करने वाले अल्कारेज का दिल अब टेनिस कोर्ट से ज्यादा ग्लैमर वर्ल्ड की तरफ खिंचता दिख रहा है। वजह हैं 28 साल की सुपरमॉडल ब्रुक्स नेडर, जिनसे जुड़ी अफवाहें टेनिस और फैशन इंडस्ट्री दोनों को हिला रही हैं।
यूएस ओपन जीतकर फिर नंबर वन बन चुके 22 साल के टेनिस सुपर स्टार कार्लोस अल्कारेज अब सिर्फ कोर्ट पर नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में हैं। टेनिस की दुनिया में उनकी धाक और जीत की कहानी जितनी जोरदार है, उतनी ही उनकी रोमांटिक अफवाहें ग्लैमर और स्पोर्ट्स वर्ल्ड में हलचल मचा रही हैं।
एक तरफ बहन का कन्फर्मेशन, दूसरी तरफ अल्कारेज का इनकार और तीसरी ओर ब्रुक्स का नाम उनके प्रतिद्वंद्वी जानिक सिनर के साथ जुड़ना… इस हाई वोल्टेज ड्रामा ने फैन्स और मीडिया दोनों को चौका दिया है।
ब्रुक्स की बहन ग्रेस ऐन ने न्यूयॉर्क फैशन वीक में मीडिया के सामने कहा, “रूमर्स सच हैं, कार्लोस इस वक्त ‘मैन ऑफ द ऑवर’ हैं।” यानी बहन का कन्फर्मेशन. दूसरी तरफ, स्पेनिश जर्नलिस्ट अल्बर्टो गुजमैन का दावा है कि अल्कारेज अपने करीबियों से साफ कह चुके हैं – वह फिलहाल सिंगल हैं और किसी सीरियस रिलेशनशिप में नहीं हैं।
ब्रुक्स का सिनर कनेक्शन अफवाह है या सच?
ब्रुक्स नेडर का नाम अल्कारेज के प्रतिद्वंद्वी जानिक सिनर से भी जुड़ा। पेज सिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यूएस ओपन के दौरान वह दोनों टेनिस स्टार्स के करीब थीं। Jimmy Kimmel Live शो में जब उनसे पूछा गया कि क्या वह सिनर को डेट कर रही हैं, तो उन्होंने सीधे जवाब नहीं दिया, बल्कि कहा- ‘आप करीब हैं, आप वॉर्म हैं।’ बाद में पता चला कि जिस मैच का जिक्र हो रहा था, वह असल में अल्कारेज का मैच था।
ब्रुक्स नेडर की ग्लैमरस पर्सनालिटी इस ड्रामे को और मसालेदार बना रही है। लुइजियाना में जन्मी ब्रुक्स ने 2019 में स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड स्विमसूट इश्यू का ‘स्विम सर्च’ जीतकर ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रखा था। उन्होंने 10,000 से ज्यादा प्रतियोगियों को पीछे छोड़ा और लगातार तीन साल इस प्रतिष्ठित मैग्जीन का हिस्सा बनीं। उनके इंस्टाग्राम पर 17 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। साथ ही उन्होंने डांसिंग विद द स्टार्स में हिस्सा लिया और हाल ही में बहनों के साथ हुलु पर Love Thy Neder नाम का रियलिटी शो लॉन्च किया।
ब्रुक्स ने डांसिंग विद द स्टार्स के सीजन 33 में हिस्सा लिया और अपने पार्टनर ग्लीब सावचेंको के साथ नौवें स्थान तक पहुंचगई। हाल ही में उन्होंने अपनी तीन बहनों के साथ हुलु पर ‘लव दाय नेडर’ नामक रियलिटी शो लॉन्च किया। ग्लैमर, फैशन, ट्रैवल और रियलिटी… ब्रुक्स की लाइफ हर लिहाज से मीडिया और फैन्स के लिए आकर्षक बनी हुई है।
पर्सनल लाइफ की बात करें तो ब्रुक्स पहले विज्ञापन मोगल बिली हेयर से शादी कर चुकी हैं। 2022 में अलगाव और 2023 में तलाक के बाद उनका नाम प्रिंस कॉन्स्टेंटाइन-अलेक्सियोस और डांसर ग्लीब सावचेंको से भी जुड़ चुका है। यानी रिलेशनशिप और अफवाहों के मामले में ब्रुक्स पहले से ही पॉप कल्चर की ‘हॉट फेवरेट’ रही हैं।
22 साल के अल्कारेज ने खुद स्वीकार किया कि टेनिस टूर की जिंदगी में रिश्तों को संभालना आसान नहीं है। उन्होंने कहा, ‘सही साथी मिलना मुश्किल है क्योंकि आप हमेशा सफर में रहते हैं।” यही वजह है कि उनके करीबी लोग कहते हैं कि फिलहाल कोई ऑफिशियल रिलेशनशिप नहीं है।
W88 Sports News




