क्रिकेट

मैदान में मैच या मातृभूमि से समझौता? इंडिया चैंपियंस के खिलाड़ियों पर पाकिस्तान मुकाबले से पहले फूटा सोशल मीडिया का गुस्सा

पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच से पहले सोशल मीडिया पर इंडिया चैंपियंस के खिलाड़ियों पर गुस्सा फूटा। आतंकी हमले के बाद फैंस ने युवराज, धवन और रैना को ट्रोल किया। मैच रद्द करने की मांग तेज हो गई है।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 की शुरुआत 18 जुलाई से हो चुकी है और इस टूर्नामेंट में इंडिया चैंपियंस टीम भी अपने खिताब की रक्षा करने के इरादे से मैदान में उतरी है. युवराज सिंह की कप्तानी में इस बार फिर से टीम जीत की उम्मीद लेकर आई है. पहला मुकाबला 20 जुलाई को पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा, लेकिन इस हाई-वोल्टेज क्लैश से पहले विवाद गहरा गया है.

सोशल मीडिया पर भड़के फैंस, देशभक्ति पर उठे सवाल
पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 भारतीय नागरिकों की जान जाने के बाद देशभर में गुस्सा है. इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की और राजनयिक स्तर पर भी संबंध तोड़ दिए. ऐसे में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध की लहर चल पड़ी है.

युवराज से लेकर धवन तक, सबको सुननी पड़ी खरी-खोटी
सोशल मीडिया पर फैंस ने युवराज सिंह, सुरेश रैना, शिखर धवन, इरफान और युसूफ पठान जैसे दिग्गजों को निशाने पर लिया है. ट्रोल्स का कहना है कि “देश के साथ गद्दारी करने वाले खिलाड़ियों को पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलना चाहिए.” कई यूजर्स ने यह तक कह डाला कि “अगर पाकिस्तान से खेलने का इतना शौक है, तो फिर देश वापस मत आइए.”

बीसीसीआई से हो रही मैच रद्द करने की मांग
लोगों की मांग है कि इस मैच को तुरंत रद्द किया जाए और इंडिया चैंपियंस को इस मुकाबले से हटना चाहिए. हालांकि, बीसीसीआई अभी तक इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है क्योंकि यह टूर्नामेंट बीसीसीआई के अधीन नहीं है, लेकिन भावनाएं इतनी तेज हैं कि मामला अब सिर्फ खेल का नहीं, राष्ट्रीय अस्मिता का बन चुका है.

इंडिया-पाकिस्तान मैच अब सिर्फ एक क्रिकेट मुकाबला नहीं, बल्कि लोगों के लिए भावनाओं की लड़ाई बन चुका है. ऐसे में देखना होगा कि क्या क्रिकेट खेल की भावना जीतती है या देशभक्ति की पुकार.