क्रिकेट

अंग्रेजों के पसीने छुड़ाने मैनचेस्टर में उतरेंगे भारत के 10 नए ‘योद्धा’, जीत लिखी इस बार टीम इंडिया लिखेगी इतिहास !

भारत 23 जुलाई से मैनचेस्टर में 35 साल का सूखा खत्म करने उतरेगा। ओल्ड ट्रैफर्ड में 10 नए खिलाड़ी पहली बार टेस्ट खेलेंगे। यह मैच सिर्फ जीत नहीं, बल्कि सम्मान और इतिहास रचने की जिद का प्रतीक बनेगा।

23 जुलाई से शुरू हो रहे भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत की नजर सिर्फ जीत पर नहीं, बल्कि 35 साल के इंतजार को खत्म करने पर टिकी हुई है.

इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया मैनचेस्टर में न सिर्फ क्रिकेट खेलने उतरेगी बल्कि इतिहास बदलने के इरादे से उतरेगी क्योंकि 23 जुलाई से शुरू हो रहे भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत की नजर सिर्फ जीत पर नहीं, बल्कि 35 साल के इंतजार को खत्म करने पर टिकी हुई है क्योंकि ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर भारत के लिए अब तक अभिशाप साबित हुआ है यहां टीम इंडिया ने आज तक एक भी टेस्ट मैच नहीं जीता है.

10 नए खिलाड़ी करेंगे मैनचेस्टर में डेब्यू
लेकिन इस बार कहानी बिल्कुल अलग होने वाली है क्योंकि इस बार मैदान में उतरेंगे 10 नए चेहरे, जिनकी आंखों में सिर्फ बदला नहीं, बल्कि इतिहास लिखने की जिद है बताा दें इस मुकाबले में भारत की ओर से 10 खिलाड़ी ऐसे होंगे, जो पहली बार ओल्ड ट्रैफर्ड में टेस्ट खेलेंगे इनमें यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, आकाश दीप और मुकेश कुमार शामिल हैंये वही खिलाड़ी हैं जिनके दम पर भारत ने बीते कुछ महीनों में टेस्ट क्रिकेट में धमाल मचाया है. अब उनका इरादा मैनचेस्टर की मिट्टी पर अपना नाम लिखने का है.

जीत नहीं, इज्जत और वजूद की लड़ाई
आपको बता दें भारत इस वक्त सीरीज में पीछे है और इस मुकाबले को जीतकर ना सिर्फ सीरीज बराबर करना चाहेगा, बल्कि ये भी दिखाना चाहता है कि अब टीम इंडिया किसी भी मैदान में हार नहीं मानती. गिल एंड कंपनी के लिए ये मुकाबला करो या मरो जैसा है। ओल्ड ट्रैफर्ड का भूत उतारना है, अंग्रेजों को उनके घर में हराना है और पूरी दुनिया को दिखाना है कि ये नई टीम इंडिया है, जो इतिहास बनाती हैअब सारे भारतीय फैंस की निगाहें मैनचेस्टर टेस्ट पर टिकी हैं.