क्रिकेट

हैंडशेक विवाद से बौखलाया पाकिस्तान – मोहम्मद यूसुफ़ ने दिया चौंकाने वाला बयान, 24 घंटे में बदली बात!

भारत-पाकिस्तान हैंडशेक विवाद ने क्रिकेट जगत में तूफान ला दिया है। सूर्यकुमार यादव के फैसले पर मोहम्मद यूसुफ़ ने अपशब्द कहे, लेकिन आलोचना के बाद 24 घंटे में अपनी बात पलट दी। पाकिस्तान सुपर-4 की जंग में करो या मरो मुकाबले में उतरेगा।

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच यह पहला क्रिकेट मैच था और भारतीय टीम ने पहले से तय कर लिया था कि मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएंगे. यहां तक कि टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने भी सलमान अली आगा से हाथ मिलाने से मना कर दिया. इस घटना ने मैदान पर ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी.

पाकिस्तान की भड़ास – दिग्गजों के तीखे बयान
भारत के इस फैसले से पाकिस्तान बौखला गया है. शोएब अख्तर से लेकर शाहिद अफरीदी तक कई पूर्व क्रिकेटरों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. शाहिद अफरीदी ने इसे “खेल भावना के खिलाफ” बताया, जबकि शोएब अख्तर ने इसे “अनावश्यक ड्रामा” कहा.

मोहम्मद यूसुफ़ का विवादित बयान
सबसे ज्यादा सुर्खियां मोहम्मद यूसुफ़ के बयान ने बटोरीं. उन्होंने एक टीवी शो में सूर्यकुमार यादव के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल कर दिया, जिससे भारतीय फैंस भड़क गए. सोशल मीडिया पर यूसुफ़ की जमकर आलोचना हुई और मामला तूल पकड़ने लगा.

24 घंटे में पलटी यूसुफ़ की राय
विवाद बढ़ने पर मोहम्मद यूसुफ़ ने सफाई पेश की. अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, “मेरा इरादा किसी खिलाड़ी का अपमान करना नहीं था, लेकिन जब इरफ़ान पठान ने शाहिद अफरीदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, तो भारतीय मीडिया ने क्यों तारीफ की?” यूसुफ़ ने कहा कि सम्मान और गरिमा की बात दोनों पक्षों पर लागू होनी चाहिए.

सुपर-4 की जंग – पाकिस्तान का करो या मरो मुकाबला
इस विवाद के बीच पाकिस्तान का आज यूएई से मुकाबला है. यह मैच बेहद अहम है क्योंकि विजेता टीम सुपर-4 में जाएगी और हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. भारत पहले ही सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर चुका है और अब सबकी निगाहें पाकिस्तान बनाम यूएई मैच पर टिकी हैं.

W88 Sports News