
Pakistan ने Bangladesh को हराकर राइजिंग एशिया कप 2025 जीता, मैच में दिखा गजब रोमांच, सुपर ओवर में तो…. !
राइजिंग एशिया कप 2025 का फाइनल सुपर ओवर तक गया, जहां पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 7 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 4 गेंदों में हराकर खिताब जीत लिया। match बेहद उतार-चढ़ाव वाला रहा और रोमांच अंतिम गेंद तक बना रहा।
राइजिंग एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला रोमांच की पराकाष्ठा बन गया, जहां बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीमों के बीच मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ। कोलंबो में खेले गए इस फाइनल में दोनों टीमों ने निर्धारित 20 ओवर में 125-125 रन बनाए, जिसके बाद मुकाबला रोमांचकारी सुपर ओवर तक खिंच गया। बांग्लादेश ने सुपर ओवर में पाकिस्तान को सिर्फ 7 रन का टारगेट दिया, जिसे पाकिस्तान ने मात्र 4 गेंदों में हासिल कर खिताब पर कब्जा जमा लिया।
बांग्लादेश ने चुनी पहले गेंदबाजी
मैच की शुरुआत में बांग्लादेश ए के कप्तान अकबर अली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और उनका फैसला सही साबित हुआ। पाकिस्तान का टॉप ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। यासिर खान पहली गेंद पर रन आउट, माज सदाकत और अराफात मिन्हास भी छोटी पारियाँ खेलकर पवेलियन लौट गए। 75/6 की मुश्किल स्थिति में साद मसूद ने 26 गेंदों पर 38 रन की शानदार पारी खेलकर पाकिस्तान को 125 तक पहुंचाया। वहीं बांग्लादेश के गेंदबाज रिपोन मोंडोल ने डेथ ओवर में तीन विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी समेट दी।
बांग्लादेश का टॉप ऑर्डर जल्दी ढह गया
लक्ष्य मामूली था, लेकिन दबाव बड़ा। बांग्लादेश का टॉप ऑर्डर भी जल्दी ढह गया और टीम 53/7 पर संघर्ष में थी। इसके बाद रकीबुल हसन, एसएम मेहरूब और अंत में अब्दुल गफ्फार सकलैन व रिपोन मोंडोल ने मैच को रोमांचक बना दिया। 19वें ओवर में ताबड़तोड़ 20 रन बटोरकर दोनों ने मैच को आखिरी ओवर तक पहुंचा दिया। अंतिम गेंद पर लेग बाई से एक रन लेकर बांग्लादेश ने स्कोर बराबर कर मैच को सुपर ओवर में धकेल दिया।
बांग्लादेश के बल्लेबाज दबाव झेल नहीं पाए
सुपर ओवर में बांग्लादेश के बल्लेबाज दबाव झेल नहीं पाए और सिर्फ 6 रन ही बना सके। पाकिस्तान ने अनुभव का प्रदर्शन करते हुए चार गेंदों में लक्ष्य हासिल कर लिया और रोमांचक जीत के साथ राइजिंग एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। यह जीत पाकिस्तान के लिए खास रही, क्योंकि मैच कई उतार-चढ़ाव के बाद सुपर ओवर में पहुंचा और टीम ने निर्णायक मौके पर धैर्य दिखाते हुए कप पर कब्जा जमा लिया।
W88 Sports News




