
ऋषभ पंत का कारनामा, फिर लगाया शतक, इंग्लिश टीम के खिलाफ बना दिया ये कीर्तिमान
भारत और इंग्लैंड के बीच में पहला टेस्ट मैच लीड्स में जारी है, जहां पर भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी हैं। पहली पारी में टीम इंडिया की तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाया था, तो दूसरी पारी में भी दो शतक आ चुके हैं। जिसके बाद ये मैच तेजी से भारतीय टीम के पक्ष में झुकता दिख रहा है। लेकिन यहां पर हम विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के बारे में बात कर रहे हैं, जिन्होंने पहले ही मैच की दोनों पारियों में सेंचुरी लगा दी है।
ऋषभ पंत ने दूसरी पारी में भी लगा दी सेंचुरी
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भी ऋषभ पंत ने सेंचुरी लगा दी है। पहले पारी में पंत ने शतक लगाया था। अब दूसरी पारी में भी उन्होंने 118 रनों की धमाकेदार पारी खेली है। पंत ने 140 गेंदों में 118 रनों की पारी खेली है। जिसमें 15 चौके और तीन छक्के शामिल हैं। इस पारी की बदौलत टीम का स्कोर तीन सौ से भी ऊपर पहुंच गया है। उन्होंने पहली पारी में भी 134 रनों की शानदार पारी खेली थी। जिसके चलते उन्होंने नया कीर्तिमान भी बना दिया है।
ऋषभ पंत ने रचा इतिहास
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लीड्स टेस्ट में अपनी पारी के दम पर टीम को न सिर्फ मजबूत स्थिती में पहुंचाया है। बल्कि वो किसी भी SENA टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले एशिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उनकी इस पारी ने टीम इंडिया को लीड्स टेस्ट में एक मजूबत स्थिति में पहुंचा दिया है। टेस्ट क्रिकेट में पंत का ये 8वां शतक है। खास बात ये है कि इनमें से 6 शतक उन्होंने भारत के बाहर बनाए हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ लगाया 5वां शतक
ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ ये 5वां शतक लगाया है। खास बात ये है कि इनमें से 4 शतक उन्होंने इंग्लैंड में खेलते हुए जड़े हैं। पंत की इस शतकीय पारी ने उन्हें विदेशी सरजमीं पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी पहुंचा दिया है। वो दुनिया के सिर्फ दूसरे ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जिन्होंने एक टेस्ट में दो शतक लगाए हैं। इससे पहले ये कारनामा साल 2001 में देखने को मिला था, तब एंडी फ्लावर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दोनों पारियों में 100 रन का आंकड़ा छुआ था। वहीं, पंत भारत के सिर्फ 5वें ऐसे बल्लेबाज हैं जिसने एक टेस्ट में दो शतक जड़े हैं।




